{"_id":"58ce52b24f1c1b83441a11f5","slug":"corporator-s-brother-chopped-the-engineer-s-teeth","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद के भाई ने इंजीनियर का दांत तोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद के भाई ने इंजीनियर का दांत तोड़ा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 19 Mar 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
अजमेर के खानपुरा क्षेत्र में पार्षद के भाई ने तैश में आकर बिजली चोरी रोकने गए इंजीनियर का दांत तोड़ दिया। घायल हुए इंजीनियर का कहना है कि इतना होने के बावजूद पुलिस में उनकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई।
जानकारी के अनुसार अजमेर खानपुरा क्षेत्र में हजारी बाग पावर हाउस की टीम स्थानीय पार्षद रईस के भाई मौहम्मद फारूख के घर बिजली चोरी की सूचना पर पहुंची। यहां कनिष्ठ अभियंता राहुल कुण्डारा ने खम्भे से तार हटवाना चाहा तो मौहम्मद फारूख ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया। ऐसे में जेईएन राहुल कुण्डारा का दांत टूट गया और अन्य टीम सदस्यों के भी चोट आई। कनिष्ठ अभियंता कुंडारा ने कहा कि घटना के बाद वह रामगंज थाने गए तो यहां पर भी पुलिस मुकदमा दर्ज करने से कतराती रही और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर चलता कर दिया।
कुंडारा ने अब मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही है। कुंडारा ने बताया कि मौहम्मद फारूख आदतन बिजली चोर है। पूर्व में भी इसके खिलाफ सूचना मिली थी तो टीम को भेजा था लेकिन टीम आश्वासन देकर लौट गई। फारूख झूठा मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी भी देता है।