फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Corona Rescue: A Jaipur Company Placed Seven Robots In Office To Help Prevent Infection

कोरोना से बचाव: जयपुर की एक कंपनी ने कार्यालय में लगाए सात रोबोट, संक्रमण रोकने में करेंगे मदद

Sun, 07 Jun 2020 06:29 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 07 Jun 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Corona Rescue: A Jaipur Company Placed Seven Robots In Office To Help Prevent Infection
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब तकनीकों का इस्तेमाल शुरू हो गया है। सामाजिक दूरी जैसे कड़े नियमों के बाद अब कंपनियों ने अपने यहां नए-नए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। फिलहाल राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक कंपनी ने अपने कार्यालय में सात रोबोट को लगाया है।

विज्ञापन


कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जयपुर में एक निजी कंपनी ने अपने कार्यालय में सात रोबोट की मदद लेने के साथ साथ अन्य तकनीकों का उपयोग करना शुरू किया है। कंपनी ने कार्यालय में लगभग सभी जगहों पर मानवीय स्पर्श को रोकने का प्रयास किया है। प्रवेश द्वार पर आगंतुकों का स्वागत करने के लिए एक रोबोट सुरक्षाकर्मी को तैनात किया गया है। वह आगंतुकों के शरीर का तापमान लेने के लिए थर्मल स्क्रीनिंग करेगा और यदि आगंतुक ने मास्क नहीं पहन रखा होगा तो वह आवाज निकाल कर चेतावनी देगा।
विज्ञापन


रोबोट को कंपनी के प्रवेश द्वार से जोड़ा गया है और प्रवेश द्वार तभी खुलेगा जब रोबोट सभी नियमों और प्रावधानों के अनुपालन से संतुष्ट होगा। 

परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जब सभी कार्यालयों ने बायोमैट्रिक उपस्थिति को रोक दिया है ऐसे में इस कंपनी ने चेहरे की पहचान के जरिए रोबोट को काम पर लगाया है। मनुष्य रूपी रोबोट कंपनी के कर्मचारी को एक ट्रे के जरिए फाईलों, अन्य दस्तावेजो और चाय नाश्ता भी पहुंचाने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय के कर्मचारियों को अब दस्तावेजों की जांच के लिए अपने वरिष्ठ या सहयोगियों से संपर्क करने की आवश्यकता नहीं है। इससे कार्यालय के कर्मचारियों को संक्रमण होने की संभावना कम हो जाएगी। कंपनी ने आने वाले दिनों में अपने कार्यालय में और अन्य कामों पर रोबोट को लगाने का लक्ष्य बनाया है।


आर सी एंटरप्राइजेज के निदेशक रमेश चौधरी ने बताया कि इसका उद्देश्य सुरक्षा, स्वच्छता और शारीरिक दूरी को बढ़ावा देना है। दरवाजे, पंखें, एसी सभी स्वचालित हैं और सात रोबोट को शारीरिक दूरियां और स्वच्छता को बनाए रखने के लिये लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed