फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Congress rahul gandhi bharat jodo yatra selfie stage watch viral video bjp attacks

Politics: सेल्फी ले रहे कांग्रेस कार्यकर्ता का राहुल ने झटका हाथ, बीजेपी बोली- मोहब्बत की दुकान के फीके पकवान

Wed, 21 Dec 2022 08:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Dec 2022 08:50 PM IST
सार

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू होकर अब तक आठ राज्यों से गुजर चुकी है। अब यात्रा राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश की है। इसी बीच राहुल गांधी का एक वीडियो काफी चर्चा में आ गया है। इस पर बीजेपी वाले तंज कस रहे हैं।

विज्ञापन
Congress rahul gandhi bharat jodo yatra selfie stage watch viral video bjp attacks
कांग्रेस कार्यकर्ता का राहुल ने झटका हाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नौवें राज्य यानी हरियाणा में प्रवेश कर चुकी है। इस दौरान फ्लैग एक्सचेंज के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी का गुस्सा देख वहां मौजूद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हैरान रह गए। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जिसमें राहुल मंच पर सेल्फी ले रहे एक कार्यकर्ता का हाथ झटकते नजर आ रहे हैं।

बता दें, राहुल के इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी ने भारत जोड़ो यात्रा के साथ-साथ राहुल गांधी का घेराव भी शुरू कर दिया है। वायरल वीडियो को शेयर करते हुए पूर्व मंत्री और बीजेपी सांसद राज्यवर्धन राठौर ने लिखा, मोहब्बत की दुकान के फीके पकवान। कांग्रेस के लिए जनता सिर्फ वोट बैंक है, तुष्टीकरण की राजनीति तो इनकी रग-रग में है। भारत जोड़ो यात्रा तो सिर्फ एक नाटक है। हालांकि, बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो क्लिक करने के दौरान सेल्फी क्लिक करने पर झटका हाथ...
वीडियो को ध्यान से देखने पर लग रहा है कि राहुल गांधी के साथ सेल्फी क्लिक करने वाले से पहले ये शख्स (कांग्रेस कार्यकर्ता) मंच पर राहुल के साथ बात भी करता है। इसके बाद मंच पर एक कैमरामैन आता है और वो राहुल गांधी की फोटो क्लिक करने लगता है। इस दौरान राहुल कैमरामैन के इशारे पर सेल्फी क्लिक करने वाले शख्स का हाथ नीचे कर देते हैं। इसके बाद कैमरामैन राहुल को थंब बनाकर फोटो क्लिक हो जाने का इशारा करता है और राहुल सहित सभी नेता मंच से नीचे उतर जाते हैं। जब तक कैमरे से फोटो क्लिक होती है, राहुल सेल्फी क्लिक करने वाले कार्यकर्ता का हाथ पकड़े रखते हैं।


गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया ये ट्वीट...
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया और कैप्शन दिया, इसे कहते हैं अहंकार में आपा खोना! उन्होंने हैशटैग भारत जोड़ो यात्रा का इस्तेमाल किया। पार्टी के एक अन्य नेता और राजस्थान बीजेपी के सचिव लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने भी वीडियो ट्वीट किया और कहा, भाई को क्या हुआ?

'हमने हिंदुस्तान की राजनीति के लिए विजन दिया'
वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर के मेवात जिले में राहुल गांधी ने कहा कि हमने हिंदुस्तान की राजनीति के लिए विजन दिया है। मुझे खुशी है कि राजस्थान के सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने फैसला लिया है, महीने में एक बार पूरी कैबिनेट और नेता 15 किमी चलें। जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनकर काम करें।

हरियाणा के मेवात में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, आज-कल नेताओं और जनता के बीच खाई बन गई है। नेता सोचते हैं कि जनता की बात सुनने की जरूरत नहीं और घंटों लंबा भाषण देते हैं। इस यात्रा ने उसको बदलने की कोशिश की है। आज हम चलते हैं, सभी नेता जनता की बात सुनते हैं और 7-8 घंटे चलने के बाद हम 15 मिनट भाषण देते हैं।


बताते चलें, कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अब तक आठ राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से गुजर चुकी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में की जा रही पदयात्रा ने अब तक 2,800 किलोमीटर से अधिक दूरी तय की है, जिसके बाद अब यह यात्रा हरियाणा में दाखिल हुई है।

राहुल की यात्रा में शामिल हो चुकीं ये हस्तियां...
राहुल गांधी की यात्रा में अब तक पूजा भट्ट, रिया सेन, सुशांत सिंह, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे, एनसीपी की सुप्रिया सुले और आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन समेत कई हस्तियां शामिल हो चुकी हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed