फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Congress Politics: Ashok Gehlot on new congress president, Rahul Gandhi latest news

Congress Politics: गहलोत का दावा- सिर्फ राहुल ही दे सकते हैं मोदी को चुनौती, कांग्रेस में नए युग की शुरुआत

Wed, 26 Oct 2022 10:08 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/नई दिल्ली Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 26 Oct 2022 10:08 AM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सिर्फ राहुल गांधी ही नरेंद्र मोदी सरकार को चुनौती दे सकते हैं। इस वजह से हम अंतिम क्षणों तक उन्हें मनाने की कोशिश करते रहे। 

विज्ञापन
Congress Politics: Ashok Gehlot on new congress president, Rahul Gandhi latest news
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मल्लिकार्जुन खरगे बुधवार को पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल लेंगे। इस पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यह एक नई शुरुआत है। हम मल्लिकार्जुन खरगे को बधाई देते हैं और हम उनके साथ मिलकर पार्टी को मजबूती देने के लिए काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हम अंतिम मिनट तक राहुल गांधी को मनाते रहे। ताकि वह पार्टी अध्यक्ष बने क्योंकि हमें लगता है कि वह अकेले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को चुनौती दे सकते हैं।  

विज्ञापन


गहलोत का यह बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह भी पार्टी अध्यक्ष बनने के तगड़े दावेदार थे। एक समय तो लग रहा था कि वह ही पार्टी अध्यक्ष बनेंगे। हालांकि, राजस्थान में उनके समर्थक कांग्रेस विधायक चाहते थे कि गहलोत मुख्यमंत्री पद का दायित्व भी संभाले रहे। इस वजह से गफलत हो गई और गहलोत के हाथ से यह पद छूट गया। 25 सितंबर को कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा करने के लिए विधायक दल की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में शामिल होने की जगह विधायक मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर जुट गए थे। जहां गहलोत गुट के मंत्री और विधायकों ने सचिन पायलट के सीएम बनाए जाने का विरोध किया था। बाद में विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के आवास पर पहुंचकर इस्तीफा दे दिया था। 
विज्ञापन


छह महीने बाद एक मंच पर गहलोत-पायलट
राजस्थान के सियासी संकट के बीच गहलोत और सचिन पायलट एक साथ नजर आएंगे। करीब छह महीने बाद यह दोनों नेता कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पदभार ग्रहण कार्यकम में साथ दिखाई देंगे। खरगे के पदभार ग्रहण का कार्यकम आज है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राहुल गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा से दिल्ली लौटे हैं। 27 अक्टूबर राहुल एक बार फिर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो जाएंगे। इससे पहले प्रदेश के उदयपुर जिले में मई में हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में गहलोत और पायलट एक साथ नजर आए थे। इसके बाद से सरकार या कांग्रेस पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में दोनों नेता एक साथ नजर नहीं आए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed