फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Congress leader Rahul Gandhi Rajasthan study tour from 7 to 10 january

Politics:राहुल गांधी 7 से 10 जनवरी करेंगे पश्चिमी राजस्थान स्टडी टूर, डिफेंस स्टैंडिंग कमेटी में हैं चेयरपर्सन

Thu, 05 Jan 2023 09:27 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Thu, 05 Jan 2023 09:27 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद और संसद की स्टैंडिंग कमेटी ऑन डिफेंस के चेयरपर्सन राहुल गांधी का 7 जनवरी से 10 जनवरी तक राजस्थान दौरा प्रस्तावित है। राहुल गांधी जोधपुर, पोकरण, जैसलमेर दौरे पर रहेंगे। 

विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi Rajasthan study tour from 7 to 10 january
राहुल गांधी का 7 से 10 जनवरी तक राजस्थान स्टडी टूर प्रस्तावित। - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

कांग्रेस नेता और स्टैंडिंग कमेटी ऑन डिफेंस के चेयरपर्सन राहुल गांधी राजस्थान की प्रस्तावित 4 दिवसीय स्टडी विजिट पर रहेंगे। 7 से 10 जनवरी तक राहुल गांधी भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे पश्चिमी राजस्थान क्षेत्र का दौरा करेंगे। यात्रा के दौरान उन्हें ज़ेड प्लस सुरक्षा और सीआरपीएफ कवर दिया जाएगा। इस दौरान सीएम अशोक गहलोत समेत कांग्रेस सरकार के मंत्री-विधायकों से भी राहुल गांधी की मुलाकात का कार्यक्रम बन रहा है।
विज्ञापन


राहुल गांधी जोधपुर-पोकरण-जैसलमेर बॉर्डर एरिया का करेंगे दौरा

प्रस्तावित दौरे के तहत राहुल गांधी 7 जनवरी को जोधपुर, 8 जनवरी को पोकरण, 9 और 10 जनवरी को जैसलमेर की यात्रा पर रहेंगे। उनकी और कारकेड की सुरक्षा व्यवस्था के लिए राजस्थान पुलिस सिक्योरिटी भी तैनात रहेगी। पर्याप्त संख्या में डिस्ट्रिक्ट स्पेशल ब्रांच से सादा वस्त्रधारी सुरक्षा स्टाफ सक्षम अधिकारी के नेतृत्व में लगाने, वर्दीधारी सुरक्षा स्टाफ डेप्यूट करने के आदेश हुए हैं। डीसीपी सिक्योरिटी, नई दिल्ली ने राहुल गांधी का स्टडी विजिट प्लान राजस्थान भेजा है।
विज्ञापन


एडवांस सिक्योरिटी रिपोर्ट भेजने के निर्देश

जोधपुर और जैसलमेर के जिला कलेक्टर को सामान्य प्रशासन विभाग से कॉर्डिनेट करने, राहुल गांधी के लिए कार की व्यवस्था करने को लिखा गया है। जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर जोनल ऑफिसर्स को जोधपुर, जैसलमेर, पोकरण में टीमें तैनात करने और एडवांस सिक्योरिटी रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। साथ ही पायलट और एस्कॉर्ट वाहन उपलब्ध कराने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम गहलोत समेत कांग्रेस नेताओं से होगी सियासी चर्चा

सूत्र बताते हैं कि राहुल गांधी प्रस्तावित दौरे के दौरान सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत पश्चिमी राजस्थान के सीनियर कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।। इस दौरान राहुल गांधी राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव और प्रदेश के सियासी हालात पर भी चर्चा हो सकती है। मंत्री सालेह मोहम्मद, विधायक हरीश चौधरी, विधायक दिव्या मदेरणा समेत कई नेताओं के साथ राहुल गांधी मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed