{"_id":"631f044b0fbdf3704e10f330","slug":"cm-gehlot-answer-on-the-question-of-becoming-the-national-president-of-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के सवाल पर सीएम गहलोत, कहा- पार्टी जो भी आदेश देगी उसे निभाऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के सवाल पर सीएम गहलोत, कहा- पार्टी जो भी आदेश देगी उसे निभाऊंगा
Mon, 12 Sep 2022 03:35 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 12 Sep 2022 03:35 PM IST
सार
कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, फिलहाल इस पर अभी संशय बना हुआ है। ऐसे में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने चूरू में एक बयान देकर सबको चौंका दिया है। सीएम ने कहा, पार्टी जो भी आदेश देगी, उसे मैं निभाऊंगा।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : Social Media
विस्तार
कांग्रेस का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, पिछले कई दिनों ये सवाल राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जब से राहुल गांधी ने खुद को इस रेस से बाहर करने की बात कही है, ये रेस और ज्यादा दिलचस्प बन गई है। अभी के लिए सीएम अशोक गहलोत के नाम पर भी चर्चा हो रही है, लेकिन वे खुद अभी के लिए राजस्थान छोड़ने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में गहलोत ने एक और बयान देकर सभी को चौंका दिया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष के सवाल पर गहलोत ने बड़ा बयान देते हुए संकेत दिए हैं कि जो भी आदेश होगा, मैं उसके लिए तैयार हूं। चूरू पहुंचे मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रेस से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के सवाल पर कहा, आज तक मैंने कभी भी अपने लिए लॉबिंग नहीं की है। जो भी मुझे जिम्मेदारी दी गई, मैंने उसे निभाया है।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने कहा, आज संकट की स्थिति में जब देश में लोकतंत्र की हत्या का प्रयास किया जा रहा है। यहां तक कि प्रेस की आजादी खतरे में है, इस समय हम सब को मिलकर काम करना होगा और कांग्रेस को मजबूत करना चाहिए। अगर पार्टी ने तय किया है और मुझे कहा जाएगा तो मैं एक बार फिर से बिना सवाल किए पार्टी का साथ दूंगा और पार्टी को मजबूत करने के लिए जो भी हो सकता है वो करूंगा।
विज्ञापन
जानकारों के माने तो अशोक गहलोत 24 सितंबर को अपना नामांकन कर सकते हैं। वहीं, आगामी 1 अक्टूबर को निर्विरोध निर्वाचन की भी संभावना जताई जा रही है।