फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   christmas day in high court- rajasthan highcourt opened for hearing against doctors

X-MAS के दिन लाखों मरीजों के लिए खुला हाईकोर्ट, हड़ताली डॉक्टरों को लेकर सुनाया ये फैसला

Mon, 25 Dec 2017 11:49 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 25 Dec 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
christmas day in high court- rajasthan highcourt opened for hearing against doctors
डेमो इमेज - फोटो : Internet
डॉक्टर की हड़ताल के आगे बेबस नजर आ रहे राजस्थान के लाखों को मरीजों के साथ न्याय करने के लिए हाईकोर्ट छुट्टी के दिन भी खुला। हाईकोर्ट में आज राजस्थान के हड़ताली सेवारत डॉक्टर्स को लेकर सुनवाई हुई जिसके बाद कोर्ट ने सरकार को आदेश देते हुए कहा है कि हड़ताली डॉक्टर्स पर कोई भी कार्रवाई करने के लिए उन्हें खुली छूट है।
विज्ञापन


आज राजस्थान हाईकोर्ट में डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर के स्पेशल वेकेशन बैंच का गठन किया गया है जिसमें मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नांद्राजोग की खंडपीठ ने आज सरकार की ओर से पेश किए प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए कहा कि सरकार को खुली छूट है कि वो काम पर ना लौटने वाले डॉक्टर्स पर विधि अनुसार कोई भी कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र में सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि पूर्व में रेस्मा के तहत जो भी उचित कार्रवाई की जा सकती थी वो हम कर चुके बावजूद इसके करीब 82 प्रतिशत डॉक्टर्स काम पर नहीं लौटे। वहीं हाईकोर्ट की ओर से डॉक्टरों की गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने के बाद अब कोर्ट ने कहा कि सरकार को खुली छूट है कि वो डॉक्टर्स पर कोई भी कार्रवाई कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 3 जनवरी को होगी सुनवाई

christmas day in high court- rajasthan highcourt opened for hearing against doctors
अदालत। - फोटो : amar ujala
प्रदेश में पहली बार है कि शीतकालीन अवकाश के दौरान क्रिसमस के दिन हाईकोर्ट खुला जिसमें किसी मामले को लेकर सुनवाई की गई। हड़ताली चिकित्सकों को लेकर अब अगली सुनवाई 3 जनवरी को होगी। आपको बता दें  कि हाईकोर्ट के नियम 250 के तहत मुख्य न्यायाधीश को स्पेशल बैंच का गठन कर सुनवाई करने का अधिकार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed