{"_id":"59ca6f274f1c1bb7538b47b5","slug":"chirali-scheme-stop-violence-against-women-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला हिंसा की रोकथाम के लिए गांवों में बनेंगे प्रेशर ग्रुप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला हिंसा की रोकथाम के लिए गांवों में बनेंगे प्रेशर ग्रुप्स
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 26 Sep 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
‘चिराली- साथ सदा के लिए’ योजना का लोकार्पण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में ‘चिराली- साथ सदा के लिए’ योजना का लोकार्पण किया गया। इस योजना के तहत गांवों में महिला सुरक्षा के लिए वॉलीन्टियर्स लगाए जाएंगे तथा महिलाओं के प्रेशर ग्रुप बनाए जाएंगे।
योजना की शुरूआत सबसे पहले 7 जिलों बासंवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, जालौर, झालावाड़, नागौर तथा प्रतापगढ़ में की जाएगी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल ने कहा कि ’चिराली‘ योजना महिलाओं की स्थिति समाज में बेहतर करने के लिए कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से बने प्रेशर ग्रुप गांव में महिलाओं पर होने वाली हिंसा एवं कुरूतियों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही समझाइश से न मानने पर कानूनी प्रावधान का भी प्रयोग किया जाएगा।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि गांवों में जागरूकता की कमी के कारण महिलाओं पर अनेक अत्याचार होते है। महिला एवं बाल विकास विभाग सचिव रोली सिंह ने कहा कि ‘चिराली’ योजना के माध्यम से गांवों में सामुदायिक समूह बनेगा और मॉनिटरिंग तथा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।