{"_id":"599ac2024f1c1bf1688b4776","slug":"child-death-in-accident-with-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही का पौधरोपण, मासूम की चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही का पौधरोपण, मासूम की चली गई जान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 21 Aug 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के तहत आज पौधरोपण करने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे थे। इसी दौरान एक लापरवाही मासूम की जान पर भारी पड़ गई। ऐसे में मासूम बच्ची की जान चली गई।
घटना उदयपुर के मावली तहसील मुख्यालय से जुड़ी हुई है। यहां आज जवाहर नवोदय विद्यालय के पीछे स्थित दलपत सुराणा की जमीन पर पौधरोपण करने के लिए एक्सकेवेटर मशीन के जरिये गड्ढे खोदने का काम चल रहा था। इसी दौरान वहां वल्लभनगर के रहने वाले मजदूर सुखलाल की आठ साल की बेटी सपना भी उसके साथ आई हुई थी। गड्ढे खोदने के दौरान लापरवाही के चलते मासूम सपना एक्सकेवेटर मशीन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। अचानक हुई घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक्सकेवेटर मशीन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मासूम सपना के शव को मावली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रखवाया गया हैं