{"_id":"58d7b2734f1c1be1421a2f23","slug":"central-minister-naqvi-in-ajmer-dargah","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, अजमेर आए मंत्री क्या कह गए मोदी के बारे में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, अजमेर आए मंत्री क्या कह गए मोदी के बारे में
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 26 Mar 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रविवार को अजमेर प्रवास पर रहे। नकवी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संत बताया, जो हर चेहरे पर खुशी देखना चाहते हैं।
दरअसल, केन्द्रीय मंत्री नकवी ख्वाजा साहब की दरगाह में ईरानी सरकार द्वारा पेश किए गए तोहफे तुगरे का लोकार्पण करने आए थे। इस दौरान नकवी ने कहा कि ईरान के इस तोहफे से दोनों देशों के बीच संबंध सुधरेंगे। वहीं ईरानी धर्मगुरु मुस्लेमीन ने कहा कि ख्वाजा साहब का जन्म ईरान के सूबा खुरासान के छोटे से शहर संजर में हुआ था। बाद में उन्हें हिंदुस्तान लाया गया। उन्होंने कहा कि तुगरे में फारसी भाषा में लिखी रूबाई को ईरानी शैली में संवारा गया है। इस मौके पर ईरानी धर्मगुरू हिज्ज तुल इस्लाम वल मुस्लेमीन और राजदूत गुलाम रजा अंसारी भी मौजूद थे।
नकवी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सूफी या संत ही है। वह भी हर एक गरीब देशवासी को मुख्य धारा से जोड़कर उसकी जिंदगी खुशहाल करना चाहते हैं, इसके लिए वह दिन और रात मेहनत करते हैं। एक सवाल के जवाब में नकवी ने कहा कि यूपी में लगाए गए स्लाॅटर हाउस प्रदूषण के लिए खतरा हैं और इनसे निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी बेहतर काम कर रहे हैं। नकवी ने ख्वाजा की मजार पर अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश कर देश में अमन चैन और भाईचारे की दुआएं मांगी।