फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   by election in rajasthan may be in february first week

फरवरी के पहले सप्ताह में हो सकते हैं उपचुनाव, सरगर्मियां हुई तेज

Tue, 26 Dec 2017 08:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 26 Dec 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
 by election in rajasthan may be in february first week
EVM
राजस्थान में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव फरवरी के पहले सप्ताह में हो सकते हैं।
विज्ञापन



मिली जानकारी के अनुसार, अजमेर और अलवर लोकसभा सीट तथा मांडलगढ़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव फरवरी के प्रथम सप्ताह में हो सकते है। इस संबंध में अधिसूचना 10 जनवरी से पूर्व जारी हो सकती है। 

गौरतलब है कि राजस्थान में महंत चांदनाथ के निधन के कारण अलवर, प्रो.सांवरलाल जाट के निधन के कारण अजमेर लोकसभा सीट खाली हुई है। इसी तरह भीलवाड़ा जिले में मांडलगढ़ विधानसभा सीट कीर्ति कुमारी के निधन के कारण रिक्त हुई है। 
विज्ञापन

दोनों ही दलों में सरगर्मियां तेज

 by election in rajasthan may be in february first week
बीजेपी कांग्रेस - फोटो : SELF
राजस्थान में विधानसभा चुनाव अगले साल दिसंबर में प्रस्तावित है। ऐसे में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले होने वाले ये उपचुनाव राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानें जा रहे है। 

ऐसे में सत्ताधारी पार्टी भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। दोनों के लिए ये ही चुनाव काफी अहम है। कांग्रेस ने तो अलवर में अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। यहां यादव वोट बैंक में सेंध लगाते हुए कांग्रेस ने पूर्व सांसद डॉ.करण सिंह यादव को टिकट देने का तय किया है। भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed