{"_id":"599d4c7f4f1c1bba358b4751","slug":"bombs-found-on-railway-tracks-police-imposed-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक के पास मिले बम, पुलिस ने सुरक्षा को लगाया जाप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक के पास मिले बम, पुलिस ने सुरक्षा को लगाया जाप्ता
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 23 Aug 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रेक के पास रखे बम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक के पास बम मिलने की सूचना ने आज फिर पुलिस की मशक्कत करवा दी। इसके बाद से ही यहां मौके पर जाप्ता तैनात है।
घटना राजस्थान के जैसलमेर जिले के लाठी थाना क्षेत्र की है। यहां के ओढानिया गांव के समीप रेलवे ट्रैक के पास आज दोपहर ग्रामीणों को तीन बम नजर आए। इसके बाद तो यहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत इस सम्बंध में पुलिस को सूचना दी। इस पर सतर्क हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा जाप्ता तैनात कर दिया है। साथ ही, सेना के अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी गई है।
बताया जा रहा है कि यहां पास ही भारतीय सेना की फील्ड फायरिंग रेंज हैं। ऐसे में कई बार बम के खोळ रेत में दबे रह जाते हैं। अब ये तो सेना के अधिकारियों के आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि बम जिंदा हैं या बम के खोळ हैं। सूत्रों का कहना है कि कई बार फायरिंग रेंज में मिस टारगेट होने के कारण बम जीवित रह गया होगा।