फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Black law will be back, CM Vasundhara Raje declares in Rajasthan assembly

Back Foot: 'काला कानून' होगा वापस, सीएम ने विधानसभा में किया ऐलान

Mon, 19 Feb 2018 05:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 19 Feb 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
Black law will be back, CM Vasundhara Raje declares in Rajasthan assembly
वसुंधरा राजे - फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री ने आज विधानसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच बजट पर अपना जवाब पेश किया। उन्होंने 'काले कानून' के रूप में जाने जाने वाले विवादित विधयेक 'दंड विधियां संशोधन बिल' को प्रवर समिति से वापस लेने की अहम घोषणा की। इस बिल को लेकर सरकार बैकफुट पर है।
विज्ञापन

यह विवादित बिल राजस्थान विधानसभा के पिछले सत्र में पेश किया गया था। इसके तहत राज्य सरकार लोकसेवक एवं नौकरशाहों के खिलाफ किसी भी तरह का मुकदमा सरकार की मंजूरी के बिना दर्ज नहीं किए जाने का प्रावधान करना चाहती थीं। इस विधेयक को काला कानून करार देकर विपक्ष ने कड़ा विरोध किया। विधानसभा के बाहर भी इस संशोधन विधेयक का जमकर विरोध हुआ। 

विज्ञापन


जिसके बाद इसे प्रवर समिति को सौंप दिया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज सदन में कहा कि इस काले कानून को प्रवर समिति से वापस लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो बिल लागू ही नहीं हुआ उस पर कांग्रेस बात कर रही है। राजे ने कहा कि जिस आॅर्डिनेंस को हमने लेप्स होने दिया, उस पर बात करना बेमानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पर साधा निशाना

Black law will be back, CM Vasundhara Raje declares in Rajasthan assembly
rajasthan assembly
सदन में आज प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी के वायरल  वीडियो पर सुबह से ही जमकर हंगामा हुआ। इसके चलते सदन की कार्रवाई दो बार स्थगित करनी पड़ी। 

शाम को जब सदन में मुख्यमंत्री अपना वक्तव्य देने के लिए खड़ी हुई तो विपक्ष ने हंगामा कर दिया। इस पर राजे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा, जिसकी वजह से वो हंगामा कर रही है। मुख्यमंत्री के भाषण के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed