फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP said Rahul Gandhi is against Hindus against Hindutva and nationalism

महंगाई हटाओ रैली: भाजपा का हमला, कहा- राहुल गांधी हिंदुओं, हिंदुत्ववाद और राष्ट्रवाद के खिलाफ हैं

Mon, 13 Dec 2021 12:29 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 13 Dec 2021 12:29 AM IST
सार

भाजपा ने कहा कि हिंदु और हिंदुत्ववाद के बारे में राहुल गांधी की इस अजीबोगरीब व्याख्या और इस भाषण के अंश का क्या तात्पर्य था, यह समझ से परे है।

विज्ञापन
BJP said Rahul Gandhi is against Hindus against Hindutva and nationalism
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जयपुर रैली में दिए गए बयान पर पलटवार करते हुये राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने चूरू में मीडिया से बातचीत में कहा कि, राहुल गांधी आज जयपुर आए, उन्होंने ना प्रदेश के किसानों से सम्पूर्ण कर्जमाफी का वादा पूरा किया, ना बेरोजगारों के हितों के बारे में कुछ कहा, ना भर्तियों पर कहा और ना महिलाओं की अस्मत की सुरक्षा के बारे में कुछ बोला।

विज्ञापन


उल्टे राहुल गांधी ने हिंदू और हिंदुत्ववादी की अजीबोगरीब व्याख्या की, सब जानते हैं कि हिंदू जीवन पद्धति है, हिंदू और हिंदुत्ववादी होना यह किसी भी भारतीय के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन


हिंदुवादी थे महाराणा प्रताप, शिवाजी, महाराजा सूरजमल, जिन्होंने मुगलों के खिलाफ संघर्ष किया, बहुत सारे नाम और अनाम शहीद थे, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदु और हिंदुत्ववाद के बारे में राहुल गांधी की इस अजीबोगरीब व्याख्या और इस भाषण के अंश का क्या तात्पर्य था, यह समझ से परे है। हिंदू और हिंदुवादी होने का हम सब को गर्व है, राहुल ने जिस तरीके से विभाजित करने की कोशिश की, उससे ऐसा लगता है, कि राहुल गांधी हिंदुओं के खिलाफ हैं, हिंदुत्ववाद और राष्ट्रवाद के खिलाफ हैं।

राहुल गांधी राजस्थान के किसानों, नौजवानों और बेरोजगारों के मुद्दों पर किसी भी तरीके से संतुष्ट नहीं कर पाएl तीन साल पहले जो वादे किये थे, वो आज भी अधूरे हैं, जिसका परिणाम राजस्थान की जनता तय कर चुकी है, 2023 में कांग्रेस हटाओ। 

2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने चुनावी रैलियों में प्रदेश के किसानों का दस तक गिनती गिनकर पूरा कर्जा माफ करने का वादा किया था, आज की रैली में यह वादा पूरा करने के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत क्यों नहीं कहा, क्यों याद नहीं दिलाया? इससे कांग्रेस आलाकमान का नेतृत्व कमजोर नजर आया और कांग्रेस की संस्कृति वादाखिलाफी और झूठ से प्रेरित है।

कांग्रेस की रैली से साफ दिखता है सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर नरेगा, आंगनबाड़ी और दिहाड़ी मजदूरों की भीड़ जुटाई गई, जिससे कांग्रेस की 2023 में पुनर्वापसी की सारी संभावनाएं खत्म हो गईं, क्योंकि इनके पास संगठन और कार्यकर्ता कहीं नजर नहीं आता।


यह कांग्रेस का सियासी जुगाड़ था, जिसमें नेहरू खानदान की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने शिरकत जरूर की, लेकिन इस रैली से राजस्थान की जनता का कोई भला नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed