{"_id":"59468a9b4f1c1b9b488b47c4","slug":"bjp-mla-tiwari-charged-on-cm-vasundhara-raje","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: खुले पत्र के माध्यम से भाजपा एमएलए तिवाड़ी ने सीएम पर फिर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: खुले पत्र के माध्यम से भाजपा एमएलए तिवाड़ी ने सीएम पर फिर साधा निशाना
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 18 Jun 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
घनश्याम तिवाड़ी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में वसुंधरा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले भाजपा के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने रविवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम खुला पत्र लिखा है। तिवाड़ी ने इस पत्र के माध्यम से एक बार फिर सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 13 पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।
सीएम राजे इस समय आधिकारिक सीएम हाउस बंगला नंबर आठ की बजाय 13 में रह रही है। इसके साथ ही जीएसटी बिल को पास करने के लिए पिछले दिनों बुलाए विधानसभा के सत्र में राजस्थान मंत्री वेतन संशोधन विधेयक—2017 पास किया गया है। जयपुर के सांगानेर विधायक तिवाड़ी का आरोप है कि इस विधयेक का मकसद बंगला नंबर 13 पर आजन्म कब्जा करना है। उन्होंने राजे पर सरकारी सम्पदा के दुरुपयोग का खुला आरोप लगाया है।
तिवाड़ी ने इस पत्र में लिखा है कि इस मामले में वे पहले भी सीधे आरोप लगा चुके है, लेकिन अभी तक सीएम राजे ने चुप्पी नहीं तोड़ी। इसे देखकर लगता है कि वे जनभावनाओं से बेपरवाह है। उन्होंने अपने बचे हुए कार्यकाल का लक्ष्य अपने और अपने परिवार के लिए जीवनभर की सुविधाएं जुटाना बना लिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि तिवाड़ी पिछले कुछ दिनों से लगातार किसी ने किसी बहाने वसुंधरा राजे और मंत्रियों पर निशान साध रहे है। इस मामले में उनके खिलाफ भाजपा की केंद्रीय अनुशासन कमेटी में कार्रवाई भी प्रस्तावित है। समिति उन्हें नोटिस भी जारी कर जबाव तलब कर चुकी है।