फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP Leader Arun Singh targets Sachin Pilot and Ashok Gehlot

Rajasthan: बीजेपी नेता अरुण सिंह का तंज, कहा-राजस्थान में दो CM, एक ने शपथ ली और दूसरे को आलाकमान ने बनाया

Mon, 07 Nov 2022 09:32 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 07 Nov 2022 09:32 AM IST
सार

सीएम पद को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच खींचतान पर भाजपा नेता जमकर जुबानी हमला बोल रहे हैं। अब भाजपा नेता अरुण सिंह ने राजस्थान कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने ऐसा कोई राज्य नहीं देखा, जहां इतनी उथल-पुथल मची हो।

विज्ञापन
BJP Leader Arun Singh targets Sachin Pilot and Ashok Gehlot
सचिन पायलट और अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान कांग्रेस के अंदरुनी खींचतान पर भाजपा ने एक बार फिर जुबानी हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश इंचार्ज और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि राजस्थान में दो मुख्यमंत्री हैं। एक वो जिन्होंने शपथ ली है और दूसरे वो जिन्हें कांग्रेस आलाकमान ने घोषित किया है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में सीएम पद के लिए टकरार पर अरुण सिंह ने यह बयान दिया है। अरुण सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 'हमने ऐसा कोई राज्य नहीं देखा, जहां इतनी उथल-पुथल मची हो। एक वो मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने शपथ ली थी और दूसरे मुख्यमंत्री वो हैं जिन्हें कांग्रेस आलाकमान ने घोषित किया है।' इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी।

विज्ञापन


भाजपा मुख्यालय में एक बूथ कैंपेन इं-चार्ज वर्कशॉप में अरुण सिंह ने विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य टारगेट विधानसभा है। हम पूरी रणनीति तैयार कर रहे हैं।' भाजपा के प्रदेश इंचार्ज यहीं नहीं रुके। उन्होंने कांग्रेस पर कुशासन और महंगाई का ठीकरा फोड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुशासन की वजह से राजस्थान में उसके पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और हरियाणा से ज्यादा तेल के दाम हैं। भाजपा राज्य में कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed