फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP delegation arrives at residence of State Assembly Speaker CP Joshi

Rajasthan: सीपी जोशी से मिलने पहुंचे भाजपा नेता, कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे को लेकर निर्णय करने की मांग

Tue, 18 Oct 2022 11:59 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 18 Oct 2022 11:59 AM IST
सार

भाजपा विधायक दल ने सीपी जोशी से कांग्रेस विधायकों की इस्तीफा स्वीकार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे को लेकर अनिश्चितता है। 

विज्ञापन
BJP delegation arrives at residence of State Assembly Speaker CP Joshi
भाजपा नेताओं ने सीपी जोशी से की मुलाकात - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान कांग्रेस में सियासी संकट के बीच भाजपा एक्टिव हो गई है। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मिलने पहुंचा। उन्होंने स्पीकर से कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे को लेकर विचार करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसे रोके नहीं और कोई निर्णय लें। जिससे लोगों को स्थिति का पता चल सके।

विज्ञापन


राजस्थान बीजेपी विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि हम नियम के अनुसार सभी मांगें करेंगे। भाजपा नेताओं ने कहा कि गहलोत सरकार अल्पमत में है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस्तीफा देने वालों (कांग्रेस विधायक) की स्थिति को लेकर राजस्थान में अनिश्चितता है। क्या वे अभी भी मंत्री हैं? जैसा कि निर्णय नहीं हुआ है। भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि इसे लेकर निर्णय लें। जिससे लोगों को स्थिति का पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed