{"_id":"5a2b66b54f1c1b59678c103f","slug":"bjp-and-his-government-are-aim-of-opposition-in-live-murder-case-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लाइव मर्डर मामले में विरोधियों के निशाने पर भाजपा सरकार, कई जगह प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइव मर्डर मामले में विरोधियों के निशाने पर भाजपा सरकार, कई जगह प्रदर्शन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 09 Dec 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : FILE PHOTO
लव जिहाद का हवाला देकर बंगाली मजूदर की हत्या और मौत के लाइव वीडियो का मामला गर्माता जा रहा है। बुधवार को राजस्थान के राजसमंद में शंभूलाल रैगर नाम के व्यक्ति ने पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी अफराजूल की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्यारे शंभूलाल ने लाइव मर्डर के वीडियो को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया था। वहीं बंगाली मजदूर अफराजूल की निर्मम हत्या के विरोध में कोलकात्ता सहित कई स्थानों पर विरोध स्वरुप कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
Trending Videos
कोलकात्ता में हुए विरोध प्रदर्शन
आरोपी शंभुलाल रैगर
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतक अफराजूल के परिवार को तीन लाख रुपए का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। इसके अतिरिक्त सीपीएम व तृणमूल के नेताओं ने राजस्थान की भाजपा सरकार पर सवाल उठाए है। इसके अतिरिक्त कांग्रेस भी इस हत्या के विरोध प्रदर्शन किया है। वहीं शुक्रवार को शाम को मृतक अफराजूल का शव राजसमंद से उसके पैतृक गांव पहुंचा। जानकारी के अनुसार अफराजूल के जनाजे में हजारों की संख्या में लोग सम्मलित हुए।