{"_id":"5a6f075a4f1c1b80268b71d9","slug":"big-crime-after-seven-days-in-rajasthan-now-theft-of-50-lakh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"25 किलो सोना लूटने के बाद 50 लाख की चोरी, सात दिन में दूसरी बड़ी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 किलो सोना लूटने के बाद 50 लाख की चोरी, सात दिन में दूसरी बड़ी वारदात
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 29 Jan 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
चोरी की वारदात के बाद घर के बाहर जमा लोग और बिखरा सामान(इनसेट में)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अब वे एक के बाद एक बड़ी वारदात करने से भी नहीं चूक रहे। 25 किलो सोना लूटने के सात दिन बाद ही एक बार फिर अपराधियों ने एक मकान को निशाना बनाया है। यहां से बदमाश करीब पचास लाख की नकदी और जेवरात चोर ले गए।
घटना कोटा जिले की है। यहां आज रेलवे काॅलोनी इलाके की पुरोहितजी की टाॅपरी में एक मकान से 50 लाख से ज्यादा की नकदी और गहने चोरी होने का मामला सामले आया है। चोरी की सूचना पर रेलवे काॅलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। मकान में हुई बड़ी चोरी की वारदात से मकान मालिक और उनकी पत्नी सदमें में हैं। मकान से कितनी ज्वैलरी और कैश गया है पुलिस इसका आकलन करने में जुटी है।
देर रात चोरी की यह वारदात उस वक्त हुई जब मकान मालिक सांवरलाल की तबीयत अचानक खराब हुई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पीछे से चोरों ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। मकान का मुख्य दरवाजा भी चोरों को खुला मिला और किसी को कोई शक नहीं हुआ।
विज्ञापन
मकान में रह रहे किरायेदारों और आसपास के लोगों को भी इसकी भनक नहीं लगी। हालांकि, अब पुलिस यहां संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है।

सात दिन पहले लूटा था करोड़ों का सोना
सात दिन पहले यहां से लूटा था सोना
- फोटो : amar ujala
बीती 22 जनवरी को कोटा शहर के नयापुरा थाना इलाके में बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश महज 5 मिनट में मणप्पुरम गोल्ड लोन फायनेंस कंपनी में वारदात कर 25 किलो सोना लूट कर भाग निकले थे। लूटे गए सोने की कीमत करीब 6 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।
यहां दोपहर करीब 1 बजे चार युवक गोल्ड लोन कंपनी में घुसे। तब वहां सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। ऐसे में मौका पाकर दो लुटेरों ने रिवॉल्वर निकालकर वहां मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों को धमकाया। लुटेरों ने कंपनी कर्मचारियों को एक जगह इकट्ठा कर बंधक बना लिया और रिवॉल्वर की नोंक पर कर्मचारी से चाबी छीनकर तिजोरी खोल ली। बाकी दोनों बदमाशों ने वहां रखा सोना एक बैग में भर लिया। करीब पांच मिनट में वारदात करने के बाद लुटेरे मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग निकले थे।