{"_id":"6198e19ac5e9ac4c5c502b7d","slug":"big-brother-controversy-speaker-birla-said-on-sidhu-s-remark-our-country-is-supreme-representatives-should-say-only-positive-things-outside-or-inside-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बड़ा भाई विवाद': सिद्धू की टिप्पणी पर स्पीकर बिड़ला बोले- हमारा देश सर्वोच्च, सदन के बाहर या भीतर सकारात्मक बातें ही कहें प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बड़ा भाई विवाद': सिद्धू की टिप्पणी पर स्पीकर बिड़ला बोले- हमारा देश सर्वोच्च, सदन के बाहर या भीतर सकारात्मक बातें ही कहें प्रतिनिधि
Sat, 20 Nov 2021 05:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 20 Nov 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला
- फोटो : ANI
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पाक पीएम इमरान खान को अपना 'बड़ा भाई' बताने के बाद मचे सियासी बवाल के बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने जनप्रतिनिधियों से बड़ी अपील की है। बिड़ला ने कहा है कि यह अपेक्षा की जाती है कि सदन के भीतर और बाहर सभी प्रतिनिधि सकारात्मक बातें कहें। सभी प्रतिनिधियों को मानना चाहिए कि हमारा देश सर्वोच्च है। कोई भी देश हमारे देश से ऊपर नहीं है।
विज्ञापन
जयपुर में मीडिया से चर्चा में बिड़ला ने कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू हो रहा है। उम्मीद है कि सदन सुचारू रूप से चलेगा। सभी मुद्दों पर चर्चा होगी और प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए अच्छे कार्यों पर भी चर्चा होगी। विधान मंडलों की कार्रवाइयां, डीबेट, महत्वपूर्ण परंपराओं को एक प्लेटफार्म पर लाने का प्रयास करेंगे। विधान मंडलों के अध्यक्षों ने सहमति दी है। आशा है कि देश की जनता वन नेशन वन प्लेटफार्म के आधार पर सभी विधान मंडलों, लोकसभा, राज्यसभा की कार्रवाई देख पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पीकर ने कहा कि शिमला में पीठासीन अधिकारियों का 82वां शताब्दी सम्मेलन हुआ था। सम्मेलन में ऐतिहासिक संकल्प लिए गए हैं। आने वाले समय में देश के लोकतंत्र और प्रजातंत्र को मजबूत करते हुए विधान मंडल को सशक्त किया जाए जिससे विधान मंडलों से जनता की अपेक्षाएं पूरी हो सके।
करतारपुर साहिब में यह कहा था सिद्धू ने
पंजाब कांग्रेस प्रमुख सिद्धू गुरु पर्व के मौके पर शनिवार को पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारे की यात्रा पर गए तो वहां उन्होंने पाक पीएम इमरान खान को अपना बड़ा भाई बता दिया। सिद्धू ने कहा कि इमरान ने उन्हें बहुत प्यार दिया है। यह बयान जैसे ही भाजपा तक पहुंचा, सियासत शुरू हो गई। सबसे पहले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सिद्धू ने एक बार फिर अपना पाकिस्तान प्रेम दिखाया है। वे हमेशा पाकिस्तान का गुणगान करते रहते हैं। पात्रा ने कहा कि यह कांग्रेस की सोची-समझी साजिश है।