{"_id":"63f3a262c8ee948d570bf0a9","slug":"bhiwani-murder-case-dgp-umesh-mishra-said-after-arrested-rinku-saini-eight-were-nominated-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani Murder Case: डीजीपी बोले- गिरफ्तार रिंकू सैनी के बाद आठ को किया नामजद, जल्द होंगी बाकी गिरफ्तारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani Murder Case: डीजीपी बोले- गिरफ्तार रिंकू सैनी के बाद आठ को किया नामजद, जल्द होंगी बाकी गिरफ्तारियां
Mon, 20 Feb 2023 10:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 20 Feb 2023 10:10 PM IST
सार
गोपालगढ़ केस में राजस्थान पुलिस पर उठे सवाल के जवाब में डीजीपी ने आज मीडिया ब्रीफिंग जारी करते हुए कहा, गोपालगढ़ केस में विधि सम्मत कार्रवाई राजस्थान पुलिस ने की है। भरतपुर एसपी ने जो डीजीपी को जानकारी दी उस आधार पर डीजीपी ने आज जानकारी साझा की।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया, भरतपुर जिले के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र से दो युवकों को अगवा कर हरियाणा के लुहारू थाना क्षेत्र में बोलेरो सहित जलाकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार रिंकू सैनी के अतिरिक्त आठ और आरोपियों को नामजद किया गया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा हरियाणा पुलिस के सहयोग से प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
डीजीपी मिश्रा ने बताया कि भरतपुर रेंज आईजी और एसपी इस मामले में उच्च स्तर पर हरियाणा पुलिस अधिकारियों और अपने काउंटरपार्ट्स के संपर्क में हैं। उन्होंने स्वयं डीजीपी हरियाणा से वार्ता कर इस मामले में सहयोग का आग्रह किया है और हरियाणा पुलिस पूरा सहयोग कर रही है। डीजीपी ने बताया कि अभी तक जहां भी हरियाणा में राजस्थान पुलिस गई है, वहां की स्थानीय पुलिस को साथ लेकर ही सभी विधि सम्मत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
हरियाणा के नूंह जिले में एक आरोपी श्रीकांत के परिजनों के साथ मारपीट के आरोप के मामले में डीजीपी ने स्पष्ट किया कि मौके पर राजस्थान पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ ही गई थी। निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत ही विधिसम्मत कार्रवाई की गई है और किसी के मानव अधिकारों का हनन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
डीजीपी ने कहा कि राजस्थान पुलिस नियम और कानून की परिधि में रहकर ही जांच करती आई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में नामजद किए आठ अभियुक्तों के अलावा भी संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में अनुसंधान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मामले में भरतपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर 24 घंटे में ही फिरोजपुर झिरका जिला नूह मेवात हरियाणा निवासी एक आरोपी रिंकू सैनी (32) को गिरफ्तार कर लिया गया था।