{"_id":"61c7215e3119d05a2a3286a3","slug":"bhilwara-smuggler-raju-fauji-arrested-after-encounter-in-jodhpur-also-accused-of-killing-two-police-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: एक लाख का इनामी तस्कर राजू फौजी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, भीलवाड़ा में की थी दो कांस्टेबलों की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: एक लाख का इनामी तस्कर राजू फौजी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, भीलवाड़ा में की थी दो कांस्टेबलों की हत्या
Sat, 25 Dec 2021 07:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 25 Dec 2021 07:19 PM IST
सार
Gangster Raju Fauji arrested : राजू फौजी ने भीलवाड़ा में 10 अप्रैल को दो पुलिस कांस्टेबलों की हत्या की थी। उसके बाद वह भीलवाड़ा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन ने भीलवाड़ा और जोधपुर पुलिस की विशेष टीम बनाई थी।
विज्ञापन
एक लाख का इनामी तस्कर राजू फौजी मुठभेड़ में घायल
- फोटो : social media
विस्तार
राजस्थान पुलिस ने शनिवार को जोधपुर में मुठभेड़ के बाद एक लाख के इनामी तस्कर राजू फौजी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार तड़के जोधपुर शहर के बाहरी इलाके में उसे पुलिस ने घेर लिया। वह बाइक पर सवार था। अचानक पुलिस को सामने देख उसने गोली चला दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की तो उसके सिर और पैरों में गोली लग गई। गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
राजू फौजी ने भीलवाड़ा में 10 अप्रैल को दो पुलिस कांस्टेबलों की हत्या की थी। उसके बाद वह भीलवाड़ा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन ने भीलवाड़ा और जोधपुर पुलिस की विशेष टीम बनाई थी।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की आईटी सेल लगातार राजू के मोबाइल को ट्रेस कर रही थी। जैसे ही जोधपुर के बनाड़ थाना पुलिस को उसकी लोकेशन मिली, वैसे ही उसकी घेराबंदी की गई। जोधपुर पुलिस को उसकी लोकेशन शहर के बाहरी इलाके में स्थित आबाद खोखरिया गांव में मिली थी। हालांकि उसे पुलिस के आने की खबर मिल गई थी और वह गांव से बाइक लेकर भाग निकला था, लेकिन पुलिस पूरे इलाके को पहले ही घेर चुकी थी। एक स्थान पर जैसे ही उसने पुलिस को देखा तो गोली चलाई। इस पर पुलिस कर्मियों ने जवाबी गोलियां चलाईं, जिससे वह घायल हो गया। उसे जोधपुर के मथुरादास अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
सीआरपीएफ की नौकरी छोड़ कर बना गैंगस्टर
गैंगस्टर राजू विश्नोई उर्फ राजू फौजी मूल रूप से बाड़मेर जिले के डोली गांव का है। अच्छी कद काठी के चलते वह सीआरपीएफ में भर्ती हो गया था, लेकिन कुछ ही दिनों में वह नौकरी छोड़कर गांव आ गया। फिर वह जोधपुर के भगत की कोठी एरिया में सब्जी का ठेला लगाने लगा। सीआरपीएफ में नौकरी के वक्त से ही वह अपने नाम के साथ फौजी सरनेम लगाने लगा था।
भाभी के प्रेमी के नाक कान काट कर अपराध की दुनिया में रखा कदम
बताते हैं कि 2012 में फौजी की भाभी एक ट्रक ड्राइवर के साथ भाग गई थी, इससे वह नाराज हो गया और उसने बिलाड़ा में भाभी के प्रेमी के नाक-कान काट दिए थे। इसके बाद क्षेत्र में फौजी की दहशत शुरू हो गई। राजू फौजी ने 19 मई 2018 को बाड़मेर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में तकरीबन 35 बदमाशों के साथ हथियारों के दम पर डोली टोल नाके को लुटा था। इसके बाद उसने व्यापारियों और कंपनियों से वसूली शुरू कर दी थी। इसी बीच उसका संपर्क कुख्यात तस्कर खरताराम से हो गया। वह खरताराम गैंग से जुड़कर तस्करी की दुनिया में भी आ गया।
खरताराम की मौत के बाद बना गिरोह का सरगना
तीन साल पहले पुलिस ने खरताराम के एनकाउंटर के लिए घेराबंदी की तो उसने खुदकुशी कर ली। खरताराम की मौत के बाद राजू फौजी ने उसके गैंग पर कब्जा कर लिया। इसके बाद राजू फौजी का गिरोह जोधपुर, नागौर, बीकानेर, पाली, जैसलमेर, चित्तौड़, भीलवाड़ा, जालोर और सिरोही तक फैल गया।