{"_id":"619d932f9a13da198978102f","slug":"below-10-degree-temperatures-c-record-in-many-cities-of-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रही ठंड: राजस्थान के कई शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे किया गया दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रही ठंड: राजस्थान के कई शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे किया गया दर्ज
Wed, 24 Nov 2021 06:49 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 24 Nov 2021 06:49 AM IST
सार
राजस्थान में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और तापमान में मामूली बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन
बढ़ रही ठंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के सीकर, चुरू, हनुमानगढ़, पिलानी, नागौर और श्रीगंगानगर समेत राजस्थान के विभिन्न शहरों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। मौसम विभाग की मानें तो बादल होने से कुछ शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, राज्य के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया।
विज्ञापन
राज्य में सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सीकर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 5.9 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ़ में 6.7 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इसी के साथ ही नागौर में 7.7 डिग्री सेल्सियस, श्री गंगानगर में 9.7 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 10.2 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर में तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान 12.2 से 15.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राज्य में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस से 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाव के प्रवक्ता ने आगे बताया कि चित्तौड़गढ़ और कोटा में कोहरा रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और तापमान में मामूली बदलाव की संभावना है।