फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bcci wrongly included fast bowler in the squad against new zealand

BCCI की टाइपिंग एरर से चर्चा में आए इस खिलाड़ी की ताऊ ने बदल दी जिंदगी

Wed, 04 Oct 2017 03:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 04 Oct 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
bcci wrongly included fast bowler in the squad against new zealand
दीपक एवं राहुल चाहर - फोटो : Amar Ujala
बीसीसीआई के टाइपिंग एरर के कारण 18 वर्षीय लेग स्पिनर न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले ही चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन



दरअसल आगामी 17 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली वन-डे सीरीज से पहले बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ खेले जाने वाले दो अभ्यास मैचों के लिए टीम का चयन दो अक्टूबर को किया गया था, जिसमें राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर का नाम भी शामिल था।

अब बीसीसीआई ने अपनी ओर से हुई इस गलती में सुधार करते हुए दीपक के छोटे भाई राहुल चाहर का नाम टीम में शामिल किया है। दीपक तेज गेंदबाज हैं, जबकि उनके छोटे भाई राहुल लेग स्पिनर हैं। खास बात ये है कि दीपक और राहुल आईपीएल में एक ही टीम राइजिंग पूणे सुपरजायंट्स की ओर से खेलते हैं।
विज्ञापन

राहुल द्रविड़ ने निखारी प्रतिभा

bcci wrongly included fast bowler in the squad against new zealand
पुणे सुपरजायंट्स की टीम से खेलते हैं राहुल
राजस्थान के धौलपुर निवासी दीपक अपने कॅरियर का श्रेय अपने कोच और रिश्ते में ताऊ लोकेंद्र सिंह चाहर और राहुल द्रविड़ को देते हैं। बचपन से ही प्रतिभाशाली क्रिकेटर रहे राहुल को उनके ताऊ और कोच लोकेंद्र सिंह चाहर ने केवल लेग स्पिनर बनने पर ध्यान देने की सलाह दी थी, नतीजतन राहुल ने बहुत ही कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया।

इसके बाद में इंडिया अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने चाहर की प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने का काम किया। भारतीय अंडर-19 टीम के सदस्य राहुल ने पिछले साल ही 5 नवंबर को राजस्थान रणजी टीम से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना पदार्पण किया था और इस साल उन्हें आईपीएल में राइजिंंग पूणे सूपरजायंट्स टीम में खेलने का मौका मिल गया।

राहुल अब तक सभी तरह के प्रथम श्रेणी मैचों में कुल 10 मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं और इस होनहार क्रिकेटर ने अपनी प्रतिभा के दम पर भारतीय अंडर-23 टीम में भी अपनी जगह बनाई है। राहुल के साथ ही राजस्थान के कमलेश नागरकोटि भी भारतीय अंडर-19 टीम में उनके साथी खिलाड़ी हैं।

अब ये होगी टीम 

bcci wrongly included fast bowler in the squad against new zealand
बोर्ड अध्यक्ष एकादश की कप्तानी करेंगे श्रेयस अय्यर
न्यूजीलैंड के खिलाफ दो अभ्यास मैचों के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त किया गया है। 12 सदस्यीय दल में 17 वर्षीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का भी चयन किया गया है। पृथ्वी फिलहाल न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं लेग स्पिनर के तौर पर शामिल किए गए राहुल भी अभी 18 साल के ही हैं। 

बोर्ड एकादश टीम इस प्रकार है:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम चौधरी, करुण नायर, गुरकीरत मान, मिलिंद कुमार, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शाहबाज नदीम, राहुल चाहर, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट, आवेश खान ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed