फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Awareness will be taken for biodiversity conservation

जैव विविधता संरक्षण को बनाना होगा जन आंदोलन

Mon, 22 May 2017 07:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 22 May 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
Awareness will be taken for biodiversity conservation
कार्यक्रम में दीपक जलाते हुए - फोटो : अमर उजाला
प्रकृति में मौजूद जैव विविधता से छेड़छाड़ करने के कई गंभीर परिणाम असाध्य बीमारियों के रूप में देखने को मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में ऐसी चुनौतियां मानव के सामने और भी गंभीर रूप ले लेंगी। इनसे बचने के लिए हमें जैव विविधता के संरक्षण की मुहिम चलाकर इसे जन आन्दोलन बनाना होगा। यह कहना था प्रधान मुख्य वन संरक्षक (होफ) ए. के. गोयल का।
विज्ञापन

 
गोयल सोमवार को वानिकी प्रशिक्षण संस्थान में अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के मौके पर आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने धरती पर प्रत्येक जीव-जन्तु व प्राणी के लिए एक खाद्य शृंखला बनाई है। हमने बिना सोचे समझे भौतिक विकास की दौड़ में पड़ कर इस शृंखला को कहीं न कहीं तोड़ डाला है व इसके क्या दुष्प्रभाव हमारी आने वाली पीढ़ियों के सामने आएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समुद्र में प्रतिवर्ष 8 मिलियन टन के आस-पास प्लास्टिक डाला जा रहा है जिससे पारिस्थितकीय सन्तुलन गड़बड़ा गया है। आने वाले समय में ये समुद्र में पहाड़ का रूप ले लेंगे जिसके कई गंभीर परिणाम सामने आएंगे। भारत की जैव विविधता के संरक्षण की सदियों पुरानी परम्परा का जिक्र करते हुए उन्होंने नदियों को जीवनदायिनी बताया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोयल ने राजस्थान की जैव विविधता को दर्शाते हुए कार्यशाला के केन्द्र बिन्दु जैव विविधता एवं संवहनीय पर्यटन पर एक पोस्टर का भी विमोचन किया। इस मौके पर  अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक(कैम्पा) ए.एस. बराड़, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना एवं वन बन्दोबस्त) सी. एस. रत्नासामी, राज्य जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कुमार त्यागी समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed