फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Award has been announced in the name of journalist Gauri Lankesh in Jaipur Literature Festival.

JLF: पत्रकार गौरी लंकेश के नाम पर मिलेगा एक लाख रुपए का पुरस्कार

Sun, 28 Jan 2018 02:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 28 Jan 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
Award has been announced in the name of journalist Gauri Lankesh in Jaipur Literature Festival.
गौरी लंकेश
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में पत्रकार गौरी लंकेश के नाम पर पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। क्रांतिकारी पत्रकार और एक्टिविस्ट गौरी लंकेश की पिछले साल पांच सितंबर को गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


गौरी लंकेश के नाम पर पुरस्कार की घोषणा उनके जन्म दिन के ठीक एक दिन पहले की गई। गौरी लंकेश का जन्मदिन 29 जनवरी को है। पेन दिल्ली और पेन साउथ इंडिया ने इस पुरस्कार की घोषणा की। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गौरी लंकेश पुरस्कार एक लाख रुपए की राशि का होगा। ये पुरस्कार लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा के लिए काम करने वाले व्यक्ति या संस्थान को प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये व्यक्ति या संस्थान जर्नलिज्म, सोशल एक्टिविस्ट या ब्लॉगिंग से जुड़े हो सकते है। पुरस्कार के लिए जूरी का गठन किया है। 
 

Award has been announced in the name of journalist Gauri Lankesh in Jaipur Literature Festival.
गौरी लंकेश
गौरी लंकेश कन्नड़ की भारतीय क्रांतिकारी पत्रकार थीं। वे बेंगलूरू से निकलने वाली कन्नड़ साप्ताहिक पत्रिका लंकेश में संपादिका के रूप में कार्यरत थीं। पिता पी. लंकेश की लंकेश पत्रिका के साथ हीं वे साप्ताहिक गौरी लंकेश पत्रिका भी निकालती थीं। गौरी लंकेश लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्षरत थी। 

पांच सितंबर, 2107 को बेंगलूरू के राजराजेश्वरी नगर में उनके घर पर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। जिसके बाद प्रदर्शन भी हुए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed