{"_id":"596a05574f1c1b23718b4a53","slug":"ashoka-gehlot-unveiled-statue","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहलोत बोले, माता-पिता की मूर्तियां लगवाना पुण्य कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहलोत बोले, माता-पिता की मूर्तियां लगवाना पुण्य कार्य
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 15 Jul 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
मूर्ति अनावरण कार्यक्रम
- फोटो : amar ujala
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि लोग आज भी गांवों में अपने माता-पिता की मूर्तियां लगवाते हैं ये एक पुण्य का काम है।
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अलवर के बानसूर में आए। यहां उन्होंने गांव हरसौरा मे मातादहमीवाल की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कमरे का शिलान्यास भी किया। यहां कार्यक्रम में गहलोत ने कहा कि गांवों मे आज भी लोग अपने माता-पिता को स्वर्ग जाने के बाद उनकी मूर्ति लगवाते हैं यह एक पुण्य का कार्य है।
ऐसे कार्यक्रम शहरों से ज्यादा गावों मे किए जाते हैं जो एक गर्व की बात है। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 21 किलो की माला पहनाकर गहलोत का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री लालचंद कटारिया, जिला प्रमुख रेखा यादव, बानसूर विधायक शकुन्तला रावत, कांग्रेस जिला अध्यक्ष टीकाराम जूली, कोटपूतली विधायक राजेंद्र यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।