फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ashoka Gehlot unveiled statue

गहलोत बोले, माता-पिता की मूर्तियां लगवाना पुण्य कार्य

Sat, 15 Jul 2017 05:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 15 Jul 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
Ashoka Gehlot unveiled statue
मूर्ति अनावरण कार्यक्रम - फोटो : amar ujala
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि लोग आज भी गांवों में अपने माता-पिता की मूर्तियां लगवाते हैं ये एक पुण्य का काम है।
विज्ञापन


दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अलवर के बानसूर में आए। यहां उन्होंने गांव हरसौरा मे मातादहमीवाल की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कमरे का शिलान्यास भी किया। यहां कार्यक्रम में गहलोत ने कहा कि गांवों मे आज भी लोग अपने माता-पिता को स्वर्ग जाने के बाद उनकी मूर्ति लगवाते हैं यह एक पुण्य का कार्य है।


ऐसे कार्यक्रम शहरों से ज्यादा गावों मे किए जाते हैं जो एक गर्व की बात है। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 21 किलो की माला पहनाकर गहलोत का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री लालचंद कटारिया, जिला प्रमुख रेखा यादव, बानसूर विधायक शकुन्तला रावत, कांग्रेस जिला अध्यक्ष टीकाराम जूली, कोटपूतली विधायक राजेंद्र यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed