फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   army of india and united kingdom will do combine war exercises in mahajan field of bikaner rajasthan

अपने युद्ध कौशल का दमखम दिखाएगी भारत और ब्रिटेन की सेना, यहां तैयार है मैदान

Sat, 25 Nov 2017 06:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 25 Nov 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
army of india and united kingdom will do combine war exercises in mahajan field of bikaner rajasthan
डेमो इमेज
भारतीय सेना एक बार फिर से अपना दमखम दिखाने को तैयार है और इस बार उसका सामना ब्रिटेन की सेना से होगा।
विज्ञापन



भारत और युनाइटेड किंगडम की सेना के बीच संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास होने जा रहा है। इस युद्धाभ्यास को 'अजेय वॉरियर 2017' नाम दिया गया है जो आगमी 1 दिसंबर 2017 से 14 दिसंबर 2017 तक राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में किया जाएगा।

यह युद्ध अभ्यास दोनों देशों के बीच में तीसरा संयुक्त युद्ध अभ्यास होगा। आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच में सैन्य सहयोग का पुराना इतिहास रहा है। इस श्रंखला का प्रथम अभ्यास वर्ष 2013 में बेलगाम में एवं दूसरा युद्ध अभ्यास वर्ष 2015 में ब्रिटेन में आयोजित किया गया था। 
विज्ञापन


 

दोनों देशों के 120 जवान लेंगे इस 'वॉर एक्सरसाइज' में भाग

army of india and united kingdom will do combine war exercises in mahajan field of bikaner rajasthan
डेमो इमेज
इस वर्ष भारतीय सेना की इकाई 20 राजपूताना राइफल्स और यूके की सेना की प्रथम बटालियन रॉयल एंग्लिकन रेजिमेंट इसमें हिस्सा लेंगे। दोनों देशों से करीब 120 सैन्यकर्मी इस युद्धाभ्यास में शामिल होंगे। विश्व युद्ध अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी सहयोग एवं समन्वय को बढ़ाना है। दोनों सेनाएं एक दूसरे के अनुभव से भी सीखेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे।


यहां 20 राजपूताना राइफल्स को काउंटर टेररिज्म के क्षेत्र में ऑपरेशन पवन एवं जम्मू-कश्मीर में सैनिक गतिविधि का व्यापक अनुभव है वही प्रथम बटालियन रॉयल एंग्लिकन रेजिमेंट को अफगानिस्तान एवम इराक में अपना युद्ध कौशल दिखाने का अनुभव है।

दोनों सेनाओं की इकाइयों ने इस युद्ध अभ्यास के लिए व्यापक तैयारियां की हैं जिससे वह एक दूसरे को बेहतर समझ सकें और एक दूसरे के अनुभवों का फायदा उठा सकें।  



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed