फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   An amount of more than ten crores came out of the store of Lord Sanwalia Seth

Jaipur: भगवान सांवलिया सेठ के दरबार में अंतिम चरण की गणना पूरी, जानें भंडार से कितना निकला धन

Sat, 11 Mar 2023 07:36 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 11 Mar 2023 07:36 AM IST
सार

श्री सांवलिया सेठ के भंडार से प्राप्त राशि की तीसरे और अंतिम चरण की गणना भी पूरी हो गई। सांवलिया सेठ के भंडार से कुल 10 करोड़ 01 लाख 33 हजार रुपये, सोना और चांदी निकला है।

विज्ञापन
An amount of more than ten crores came out of the store of Lord Sanwalia Seth
भगवान सांवलिया सेठ - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 10 करोड़ 01 लाख 33 हजार रुपये। ज्ञात हो कि भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से प्राप्त राशि की गणना तीन चरणों में की गई। गत दिनों होलिका दहन के दिन डेढ़ माह में भंडार खोला गया था। होलिका दहन के दिन प्रथम चरण में की गई गणना में 07 करोड़ 15 लाख 10 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। 

विज्ञापन


शेष राशि की गणना गुरुवार को दूसरे चरण में की गई। गुरुवार को की गई गणना में 02 करोड़ 16 लाख 55 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। शुक्रवार को गणना के अंतिम दौर तीसरे चरण की गणना में 69 लाख 68 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से प्राप्त सम्पूर्ण राशि की गणना में तीनों चरणों में कुल 10 करोड़ 01 लाख 33 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। साथ ही भंडार से 849 ग्राम सोना तथा 10 किलो चांदी भी प्राप्त हुई। 
विज्ञापन


इधर मंदिर मंडल भेंट कक्ष और कार्यालय में नकद और मनीआर्डर के रूप में एक करोड़ 13 लाख 11 हजार रुपये, 164 ग्राम 400 मिलीग्राम सोना तथा 21 किलो 926 ग्राम 190 मिलीग्राम चांदी भेंट स्वरूप प्राप्त हुई। शुक्रवार को अंतिम चरण में की गई गणना के दौरान मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष भेरुलाल गुर्जर, बोर्ड सदस्य संजय कुमार मण्डोवरा, अशोक कुमार शर्मा, भेरुलाल सोनी, प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच भंडार से प्राप्त राशि की गणना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed