फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ajmer police arrested a fake journalists from pushkar

लोगों पर रौब झाड़ता था फर्जी पत्रकार,धरा गया तो खुले कई राज़

Tue, 28 Mar 2017 05:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 28 Mar 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
ajmer police arrested a fake journalists from pushkar
अजमेर पुलिस की गिरफ्त में फर्जी पत्रकार तनुज गोयल - फोटो : amar ujala
 न्यूज चैनल का पत्रकार बताकर लोगों पर रौब झाड़ने वाले युवक को पुष्कर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से कई मीडिया संस्थानों के फर्जी कार्ड भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पुष्कर थानाधिकारी दुलीचंद ने बताया कि केसरगंज निवासी तनुज गोयल खुद को  बड़े न्यूज चैनल का पत्रकार बताते हुए लोगों पर रौब झाड़ रहा था। इस पर स्थानीय लोगों ने संबंधित चैनल के संवाददाता को बुलाया तो वह उससे  से उलझ पड़ा और उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


 चैनल के प्रतिनिधि की ओर से पुष्कर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट के आधार  पर पुलिस ने तनुज गोयल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई प्राथमिक जांच में सबसे पहले तो सामने यह आया कि गोयल का किसी मीडिया संस्थान से कोई वास्ता नहीं है और उसने अपने नाम पर बहुत सारे मीडिया संस्थानों के फर्जी कार्ड बनवा रखे थे औैर वो लोगों पर सरेआम पत्रकार बनकर रौब झाड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात सामने आई है वो ये कि फर्जी पत्रकार के  जिला कलेक्टर गौरव गोयल से लेकर कई बड़े अधिकारियों से दोस्ती बना रखी थी। पुलिस तनुज से उसके संबंधों के बारे में अभी और पड़ताल करेगी जिसमें कुछ चौंकाने वाले खुलासे भी हो सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed