फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ajmer News: Munawwar Khan is the new chairman of Syed Shahid Hussain Rizvi Dargah Committee, then Naib Sadar

Ajmer News: सैयद शाहिद हुसैन रिज्वी दरगाह कमेटी के नए चेयरमैन, मुनव्वर खान फिर नायब सदर 

Mon, 27 Jun 2022 07:21 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/अजमेर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 27 Jun 2022 07:21 PM IST
सार

सैयद शाहिद हुसैन रिज्वी को ख्वाजा गरीब नवाज की प्रबंधक कमेटी का चेयरमैन चुना गया है। इसी तरह मुनव्वर खान एक बार फिर नायब सदर चुने गए हैं। 

विज्ञापन
Ajmer News: Munawwar Khan is the new chairman of Syed Shahid Hussain Rizvi Dargah Committee, then Naib Sadar
ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह कमेटी के नए पदाधिकारी केंद्रीय मंत्री का आभार प्रकट करने पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह की प्रबन्धक कमेटी के वर्ष 2022-23 के चेयरमैन और नायब सदर के पद के चुनाव नई दिल्ली में केन्द्रीय वक्फ़ काउंसिल, सभागार में संपन्न हुए। दरगाह कमेटी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सैयद शाहिद हुसैन रिज़्वी को चेयरमैन चुना। नायब सदर के पद के लिए जयपुर के मुनव्वर खान को फिर से जिम्मेदारी दी गई। 
विज्ञापन


बैठक में दरगाह कमेटी सदस्य अमीन पठान, सैयद बाबर अशरफ, कासिम मलिक, सपात खान, फारूके आज़म, वसीम राहत अली, जावेद पारेख के साथ अल्पसंख्यक मंत्रालय के अवर सचिव मोहम्मद नदीम खान मौजूद रहे। बैठक में एजेंडा सचिव शादान जैब खान ने पेश किया। इस दौरान वर्ष 2022-23 का बजट प्रस्तुत किया गया। इस पर एक जुलाई को अजमेर में चर्चा होगा। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से भी नए पदाधिकारियों ने मुलाकात की।  
विज्ञापन


साफ-सफाई के साथ संपत्ति विकास पर रहेगा फोकस
दरगाह कमेटी के नए सदर सैयद  शाहिद हुसैन रिज्वी ने कहा कि ‘दरगाह शरीफ़ में सफ़ाई व्यवस्था के साथ सम्पत्तियों के विकास हमारी प्राथमिकता रहेगी। हम कोशिश करेंगे की दरगाह में आने वाला जायरीन एक अच्छे अनुभव के साथ लौटे।' वहीं नायब सदर मुनव्वर खान ने कहा कि ‘दरगाह का विकास के सम्पूर्ण जारी कार्यो को पूरा किया जाएगा। जायरीन को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना होगा हमारी प्राथमिकता।'  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed