फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Agniveer recruitment young man landed in 150 feet deep mine in Jaipur

Rajasthan: अग्निवीर भर्ती में फर्जी दस्तावेज लेकर पहुंचा युवक, पकड़े जाने के डर से 150 फीट गहरी खान में उतरा

Sat, 08 Oct 2022 08:28 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 08 Oct 2022 08:28 AM IST
सार

युवक फर्जी दस्तावेज लेकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने पहुंचा था। जवानों को शक हुआ तो उन्होंने उसे एक तरफ उसे बिठा दिया। मौका देखकर युवक वहां से भाग निकला और डर से गहरे खान में उतर गया।

विज्ञापन
Agniveer recruitment young man landed in 150 feet deep mine in Jaipur
खान में फंसा युवक - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर के कालवाड़ इलाके में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के दौरान फर्जी दस्तावेज के साथ पकड़े जाने के डर से एक युवक पत्थरों की गहरी खान में उतर गया। युवक भागने के चक्कर में अनमान नहीं लगा पाया कि आगे 150 फीट गहरी खान है। युवक के खान में फंसने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खान की गहराई देखकर अधिकारियों के भी हाथ पांव फूल गए।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अजमेर निवासी हरिराम गुर्जर फर्जी दस्तावेज लेकर भर्ती में शामिल होने पहुंच गया। युवक पर संदेह होने पर जवानों ने उसे रोक लिया और एक तरफ बिठा दिया। कार्रवाई के डर से हरिराम भर्ती कैंपस से फरार हो गया और पास में ही डेढ़ सौ फीट गहरी पत्थर की खान में उतर गया। जैसे ही लोगों को पता चला कि एक युवक खान में फंस गया है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


युवक हरीराम पत्थर की खान में बीच मझधार में ही वह अटक गया। सूचना पर कालवाड़ थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे तो खान में काम कर रहे मजदूर भी मौके पर आ गए। विक्रम नाम के मजदूर ने रस्सी के सहारे जाकर युवक हरिराम को बचा लिया। फिलहाल युवक को पुलिस थाने लेकर पहुंची है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed