{"_id":"59fa8ded4f1c1b74698b8eb5","slug":"adhaar-information-help-police-for-identify-dead-body","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिस आधार को लेकर देश में मचा बवाल, उसकी वजह से यहां सुलझी मौत की गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस आधार को लेकर देश में मचा बवाल, उसकी वजह से यहां सुलझी मौत की गुत्थी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी जानकारी सार्वजनिक होने का हवाला देकर इन दिनों देशभर में आधार की अनिवार्यता पर बवाल मचा हुआ है। लेकिन राजस्थान में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने आधार की उपयोगिता सिद्ध की है।
दरअसल यहां के नागौर जिले की मेडता सिटी में कुछ दिन पूर्व एक महिला का अधजला शव मिला था। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। इसी के चलते पुलिस ने महिला के अंगूठे के निशान आधार मशीन पर लिए। इसके बाद उसकी शिनाख्त इंद्रा निवासी नायकों की ढाणी के तौर पर हुई। देश में संभवत: किसी शव की पहचान आधार के माध्यम से होने का यह पहला मामला बताया जा रहा है।

प्रेमी पुलिस गिरफ्त में
फाइल फोटो।
पुलिस ने आधार के जरिए युवती की पहचान होने के बाद मौत की जांच की तो सामने आया कि युवती की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। इसके बाद उसने शव को जलाने का भी प्रयास किया।
पुलिस के अनुसार इंद्रा शादीशुदा थी। लेकिन वह गांधी कॉलोनी निवासी दीपक से प्रेम करती थी। कुछ दिन पूर्व जब उसने दीपक को ससुराल जाने की बात कही तो वही नाराज हो गया। उसने न केवल इंद्रा की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी अपितु उसके शव को भी जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने हत्या के आरोप में दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।