{"_id":"5a0988454f1c1bd9798bc0a4","slug":"acb-trap-fail-in-bhilwara-know-why","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने वाले को रंगे हाथ पकड़ने गई टीम बैरंग लौटी, ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेने वाले को रंगे हाथ पकड़ने गई टीम बैरंग लौटी, ये है मामला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 13 Nov 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर संभाग के भीलवाड़ा में ग्राम पंचायत सचिव को रंगे हाथ गिरफ्तार करने पहुंची एसीबी टीम को परिवादी की जल्दबाजी के चलते बैरंग लौटना पड़ा। ऐसे हालात में एसीबी की टीम ने फिलहाल आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसीबी भीलवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश गुप्ता ने बताया कि मंगरोत निवासी हरीश कीर ने एसीबी को शिकायत दी कि ग्राम पंचायत सचिव ताराचंद गुप्ता मकान का पट्टा बनाने और इसकी रजिस्ट्री के लिए दस हजार रुपए की मांग कर रहा है। इस पर शिकायत का सत्यापन करवाया गया और पांच हजार रुपए में सौदा पटा। आज जब कार्रवाई करने पहुंचे तो परिवादी हरीश कीर ने रंग लगे नोट देने से पहले ही एसीबी की टीम को इशारा कर दिया। टीम को देखते ही पंचायत सचिव ताराचंद गुप्ता ने नोट नहीं लिए और ट्रेप फेल हो गया। अब आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर गिरफ्तार किया जाएगा।