फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ACB trap fail in bhilwara, know why

रिश्वत लेने वाले को रंगे हाथ पकड़ने गई टीम बैरंग लौटी, ये है मामला

Mon, 13 Nov 2017 05:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 13 Nov 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
ACB trap fail in bhilwara, know why
डेमो इमेज
अजमेर संभाग के भीलवाड़ा में ग्राम पंचायत सचिव को रंगे हाथ गिरफ्तार करने पहुंची एसीबी टीम को परिवादी की जल्दबाजी के चलते बैरंग लौटना पड़ा। ऐसे हालात में एसीबी की टीम ने फिलहाल आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसीबी भीलवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश गुप्ता ने बताया कि मंगरोत निवासी हरीश कीर ने एसीबी को शिकायत दी कि ग्राम पंचायत सचिव ताराचंद गुप्ता मकान का पट्टा बनाने और इसकी रजिस्ट्री के लिए दस हजार रुपए की मांग कर रहा है। इस पर शिकायत का सत्यापन करवाया गया और पांच हजार रुपए में सौदा पटा। आज जब कार्रवाई करने पहुंचे तो परिवादी हरीश कीर ने रंग लगे नोट देने से पहले ही एसीबी की टीम को इशारा कर दिया। टीम को देखते ही पंचायत सचिव ताराचंद गुप्ता ने नोट नहीं लिए और ट्रेप फेल हो गया। अब आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed