फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a Special machine has been brought for pre-mature children in jk lon hospital

प्री मैच्योर बच्चों के माता-पिता को अब मिलेगी राहत...

Fri, 17 Mar 2017 04:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 17 Mar 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
a Special machine has been brought for pre-mature children in jk lon hospital
ट्रांसपोर्ट एक्यूबटर्स - फोटो : डेमो पिक
जेके लोन अस्पताल में अब नवजात बच्चों के लिए नई सुविधा मुहैया करवाई गई है। इस नई तकनीक की मदद से क्रिटिकल स्थिति में नवजात बच्चों को लाया ले जा सकेगा, वो भी बिना किसी खास खतरे के। अस्पताल में नई मशीन लाई गई है। इस मशीन को ट्रांसपोर्ट एक्यूबटर्स कहा जाता है। इसकी मदद से प्री-मैच्योर बच्चों को उपचार के लिए लाने ले जाने में होने वाले खतरे से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन


दरअसल, अस्पताल में यह सुविधा पहली बार लाई गई है। इस मशीन को इमरजेंसी और एंबुलेंस में लगाया गया है। यह मशीन प्री मैच्योर बच्चों के काम आती है। बताया जा रहा है कि प्री मैच्योर बच्चों को एक खास तापमान के वातावरण में रखा जाता है। इसमें ध्यान दिया जाता है कि इन बच्चों को 36 डिग्री के तापमान के माहौल में रखा जाए। चूंकि प्री मैच्योर बच्चे कमजोर भी होते हैं और उन्हें गर्भ से बाहर आए ज्यादा समय भी नहीं हुआ होता है। ऐसे में उन्हें इस डिवाइस के जरिए सही तापमान व वातावरण में रख कहीं भी लाया ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन


अस्पताल के अधीक्षक डा. अशोक गुप्ता ने बताया कि तापमान में उतार चढ़ाव का असर प्री मैच्योर और न्यू बोर्न बेबी पर हो सकता है। आज पहली बार इसके इस्तेमाल से एक बच्चे को ट्रांसपोर्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed