फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   9 months child body found in kota

आखिर नौ माह के इस बच्चे का क्या कसूर था, जो ये सजा मिली

Thu, 13 Jul 2017 07:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 13 Jul 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
9 months child body found in kota
अभी उसने ठीक से अपनों को समझना भी नहीं सीखा था। दर्द होता तो बोल भी नहीं पाता। ऐसे में किसी का बुरा करना तो उसके लिए अभी सपना ही थी। इसके बावजूद उसको मौत दे दी गई। ऐसे में उसकी मासूमियत पूछ रही है कि आखिर उसका कसूर क्या था।
विज्ञापन


घटना राजस्थान के कोटा जिले से जुड़ी हुई है। यहां किशोर सागर तालाब में आज नौ महीने का एक मासूम का शव मिला। इसके बाद जैसे ही यहां आने वाले लोगों ने उसका शव देखा तो एकबारगी वे भी चौंक गए। उन्होंने तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची नयापुरा थाना पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। फिलहाल शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जांच अधिकारी अमरनाथ ने बताया कि बच्चे की मौत कैसे हुई, बच्चे को तालाब में जिंदा फेंका गया या मारकर, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही, बच्चे के परिजनों का पुलिस पता लगा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed