{"_id":"59d226b54f1c1bcd538b5706","slug":"8-year-old-girl-died-after-beaten-up-by-teachers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूसरी क्लास की स्टूडेंट ने दम तोड़ने से पहले बताया राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी क्लास की स्टूडेंट ने दम तोड़ने से पहले बताया राज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 02 Oct 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी क्लास की स्टूडेंट ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसने मौत से पहले अपने पिता को बताया कि उसकी मौत के लिए टीचर जिम्मेदार है।
घटना उदयपुर शहर के मल्लातलाई इलाके की है जहां एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली आठ वर्षीय बालिका को स्कूल में तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उसने दम तोड़ दिया। बालिका ने मृत्यु से पूर्व अपने पिता को बताया कि उसके साथ स्कूल में टीचर ने मारपीट की। इस पर मृतका के पिता ने अंबामाता पुलिस में रिपोर्ट दी है।

मामले में पुलिस करेगी जांच
डेमो इमेज
पुलिस ने बताया कि मल्लातलाई थाना क्षेत्र की एकलव्य कॉलोनी के रतन भील ने उक्त मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसमें बताया गया है कि उसकी आठ वर्षीय पुत्री अंजली मल्लातलाई क्षेत्र में ज्योति शिशु निकेतन स्कूल में कक्षा 2 की छात्रा थी।
प्रार्थी ने बताया कि बच्ची रोज की तरह ही 26 सितंबर को स्कूल ही गई थी, लेकिन उसकी तबीयत खराब होने पर 28 सितम्बर को अस्पताल में जांच कराई। रविवार को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।