फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   52 billion Ram nam, 30 took time to write

52 अरब हस्तलिखित राम नाम, सोचिए लिखने में कितने साल लगे होंगे

Sun, 09 Apr 2017 01:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 09 Apr 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
52 billion Ram nam, 30 took time to write
राम
पांच साल बाद एक बार फिर जयपुर में 52 अरब हस्त लिखित राम नाम महाकुंभ की महापरिक्रमा की शुरुआत हुई। जयपुर के आराध्य गोविंद देव मंदिर परिसर स्थित सत्संग भवन में रामनाम महामंत्रों की परिक्रमा शुरू हुई।
विज्ञापन


हाथ से अरबों बार राम का नाम लिखने का सिलसिला 30 साल पहले शुरू हुआ जो अब तक जारी है। यह पहल अजमेर के रामनाम धन संग्रह बैंक की ओर से शुरू की गई।  त्रिवेणी धाम के नारायणदास महाराज ने पूजन कर परिक्रमा का श्रीगणेश किया। परिक्रमा 19 अप्रेल तक चलेगी, जिसमें रामभक्त परिक्रमा करेंगे। इससे पहले वर्ष 2007 में और साल 2012 में भी जयपुर में हस्तलिखित रामनाम महामंत्रों की परिक्रमा का भव्य आयोजन हो चुका है। इस मौके पर महंत अंजन कुमार गोस्वामी व मानस गोस्वामी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


परिक्रमा स्थल पर  भव्य राम दरबार की झांकिया सजाई गई है। परिक्रमा स्थल पर श्रद्धालुओं को संतों के प्रवचन और रामनाम की महिमा के व्याखान होंगे। जहां तक बात 52 अरब हस्त लिखित राम नाम की है ये अजमेर के रामनाम धन संग्रह बैंक की ओर से तैयार किया गया है। इस संस्थान के तहत आने वाले मानवसेवा मंगल न्यास की ओर से हस्तलिखित राम नाम लेखन का संग्रह वर्ष 1987 से लगातार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed