{"_id":"594c8f9f4f1c1b25798b4836","slug":"16-ras-will-be-promote-as-ias","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य में 16 आरएएस के आईएएस बनने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य में 16 आरएएस के आईएएस बनने का रास्ता साफ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
- फोटो : amar ujala
राजस्थान के 16 आरएएस जल्द ही आईएएस बन जाएंगे। इस सबंध में राज्य और केन्द्र सरकार के बीच विभिन्न औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जुलाई में इस सबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इस सबंध में बृहस्पतिवार को सचिवालय में आईएएस बोर्ड की बैठक हुई। जिन 16 आरएएस के नामों को हरी झंडी दी गई है उनमें महेश चंद्र शर्मा, छगनलाल श्रीमाली, प्रतिभा सिंह, रामचंद्र डेनवाल, राकेश कुमार जायसवाल, इंदर सिंह राव, वीरेन्द्र सिंह, यज्ञ मित्र सिंह देव, सीआर मीणा, प्रकाश चंद्र पवन, सांवरमल वर्मा, निर्मला मीणा, श्यामलाल गुर्जर, पवन अरोड़ा, दीपक नंदी व डीसी जैन सम्मलित है।
विज्ञापन
वहीं राज्य के नौ आरपीएस को भी आईपीएस बनाया जा रहा है, जिनमें नामों पर मुहर शुक्रवार को होने वाली बैठक में लगेगी।