{"_id":"63a728969e2bb913cd1105ce","slug":"13-year-old-girl-corona-positive-in-rajasthan-covid-dedicated-ward-made-in-jk-lon-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Case: राजस्थान में 13 साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव, जेके लोन हॉस्पिटल में बने कोविड डेडिकेटेड वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Case: राजस्थान में 13 साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव, जेके लोन हॉस्पिटल में बने कोविड डेडिकेटेड वार्ड
Sat, 24 Dec 2022 09:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 24 Dec 2022 09:58 PM IST
सार
राजस्थान में कोरोना के 21 नए मरीज मिले हैं। इनमें सर्वाधिक जयपुर जिले के हैं। वहीं, अलवर में 13 साल की बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन
13 साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन में बढ़ते कोरोना केस ने भारत के लिए भी नया खतरा पैदा कर दिया है। राजस्थान में शनिवार को कोरोना के 21 नए मरीज पाए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 17 जयपुर जिले के हैं। वहीं, अलवर में एक 13 साल की बच्ची की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
वहीं, जयपुर के जेके लोन अस्पताल में कोरोना से निपटने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोरोना संक्रमित और संदिग्ध मरीजों के लिए कोविड डेडिकेटेड वार्ड भी बनाया गया है। यहां 24 घंटे कोरोना की जांच भी हो सकेगी।
विज्ञापन
अस्पताल के अधीक्षक ने क्या कहा...
अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरके गुप्ता का कहना है, इमरजेंसी के ऊपर प्रथम मंजिल पर कोविड डेडिकेटेड वार्ड बनाया गया है। इसमें आठ बेड लगे हुए हैं। केस ज्यादा होने से आरयूएचएस अस्पताल भेजे जाएंगे। अधीक्षक ने बताया, सोमवार से 24 घंटे कोरोना की जांच हो सकेगी। रिपोर्ट भी जल्दी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग के चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक ने कहा...
एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा का कहना है, स्वाइन फ्लू के वार्ड और आइसीयू को कोविड मरीज व संदिग्ध मरीजों के लिए रिजर्व रखा गया है। हालांकि, इस संबंध में अभी ज्यादा कोई इंतजाम नहीं किए, क्योंकि अभी केस बढ़े नहीं हैं। स्थिति भी सामान्य हैं।