फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   woman murdered her family and then killed herself in austria

7 हत्याएं करने के बाद ब्वॉयफ्रेंड को बुलाया, किया कुछ ऐसा कि शर्मसार हुई इंसानियत

Tue, 20 Dec 2016 05:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 20 Dec 2016 05:10 PM IST
विज्ञापन
woman murdered her family and then killed herself in austria
हत्या की आरोपी महिला मार्टिना - फोटो : Mirror

कभी-कभी इंसान सनक में इस कदर डूबा होता है कि वो सबकुछ मिटा देने वाले कदमों को उठाने से पहले एक बार भी नहीं सोचता। ऑस्ट्रिया से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपनी मां, भाई, तीन बच्चे और दो कुत्तों को मौत के घाट उतार दिया। महिला ने परिवार के सभी सदस्यों को गोली मारकर मौत के घाट उतारा।

विज्ञापन


दिल को दहला देने वाले इस मामले में महिला का खूनी खेल यही शांत नहीं हुआ, उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड को घर बुलाया और कथित तौर पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। इतना ही नहीं महिला ने इसके बाद खुद को भी खत्म कर डाला।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हत्या करने वाली महिला का नाम मार्टिना है और घर में रहने वाले सदस्यों में मां मैथिल्डे (59), भाई पीटर (41) बच्चे सेबेस्टियन(10), फेबियन(9) और मिशेल(7) शामिल थे। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक महिला ने गोली मारकर पहले घर के बड़े सदस्यों का कत्ल किया, फिर उसके बाद मासूम बच्चों को अपनी बंदूक का निशाना बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में पड़ी थी लाशें और वो कर रही थी मस्ती

woman murdered her family and then killed herself in austria
murder - फोटो : Mirror

जिंदगियों के खात्मे का खेल चुकी महिला को अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं था। उसने हत्या के बाद अपने ब्वॉयफ्रेंड को फोन किया और कथित तौर पर उसके साथ सेक्स किया। चौंका देने वाली बात ये है कि घर में लाशे पड़ी हुई थी और महिला को इसका जरा भी डर नहीं था। 

इतना ही नहीं इस दौरान घर आए ब्वॉयफ्रेंड को भी इस बात की जरा भी भनक नहीं लगी कि घर के दूसरे कमरों में कंबल के अंदर लाशे लिपटी हुई हैं। लेकिन, ब्वॉयफ्रेंड के जाने के बाद उसने खुद को भी मौत को गले लगा लिया।

कंबल में लिपटी मिली बच्चों की लाश

woman murdered her family and then killed herself in austria

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि जब वे घटनास्थल पहुंचे, तो घर के एक कमरे में बच्चों की लाश कंबल में लिपटी हुई मिली। महिला ने अपने जुर्म को छुपाने के लिए हर कोशिश की। बच्चों के स्कूल प्रशासन ने बताया कि उन्हें कॉल आई और कहा गया कि उनकी दादी का देहांत हो गया है, इसलिए वे कुछ दिनों तक स्कूल नहीं आ पाएंगे। 

सूत्रों के अनुसार महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने ये साफ कर दिया है कि इस पूरे खूनी खेल में मार्टिना के ब्वॉयफ्रेंड का कोई हाथ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed