{"_id":"5ccab56abdec22071c2de8fa","slug":"woman-has-been-sentenced-to-death-for-starving-her-stepdaughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को भूखा रखकर मारा, महिला को मिली मौत की सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेटी को भूखा रखकर मारा, महिला को मिली मौत की सजा
Thu, 02 May 2019 03:07 PM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Thu, 02 May 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
टिफ्फैनी मॉस
- फोटो : social media
जॉर्जिया में एक महिला को बेटी को भूखा रखकर मारने के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई है। उसने अपनी दस साल की सौतेली बेटी को काफी समय तक खाना नहीं दिया था। उसे इसी हफ्ते इस अपराध में दोषी पाया गया है। महिला का नाम टिफ्फैनी मॉस (36) है। टिफ्फैनी 2013 में अपनी सौतेली बेटी इमानी मॉस की मौत की जिम्मेदार है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
अदालत ने सजा सुनाते हुए पाया कि टिफ्फैनी ने बच्ची को काफी प्रताड़ित किया गया था। बच्ची को खाना नहीं दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक टिफ्फैनी ने अपने पति इमान की मदद से इमानी के शव को कचरे के डिब्बे में डालकर जला दिया। जिस वक्त इमानी की मौत हुई, तब उसका वजन महज 32 पाउंड था।
रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल टिफ्फैनी को 20 दिनों की कस्टडी में भेजा गया है। टिफ्फैनी ने अदालत में खुद अपना पक्ष रखा है। उसने ना कोई गवाह पेश किया और ना ही अपना कोई बचाव किया। वह अपने राज्य के इतिहास में ऐसी तीसरी महिला है, जिसे ऐसी सजा मिली है।