फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   wife killed husband for her extra marital affair in Australia

जिस शख्स ने शादी के लिए दी जान देने की धमकी, उसी को दिया जहर !

Tue, 06 Sep 2016 09:13 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला/दिल्ली
टीम डिजीटल/अमर उजाला/दिल्ली Updated Tue, 06 Sep 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
wife killed husband for her extra marital affair in Australia
murder - फोटो : the huffing-ton post

कहावत है कि प्यार और युद्ध में सबकुछ जायज होता है और प्यार में हद तोड़ने का एक मामला सामने आया है। केरल के कोल्लम से ऑस्ट्रेलिया में जा बसे सैम, उसकी पत्नी सोफिया और तीसरे शख्स की ट्राइएंगुलर प्रेम कहानी इस कहावत का सटीक उदाहरण है। कहते है, प्यार में लोग उन रिश्तों का खून करने में देर नहीं लगाते जिनके साथ वह जीने-मरने की कसमें खाते हैं।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के सैम को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के प्रेम पर रोक लगाने की कीमत अपना खून करवाकर चुकानी पड़ी है। चौंका देने वाली बात है कि दोनों ने लव मैरिज की थी, लेकिन सोफिया अपने नए प्यार को पाने के लिए जरा भी नहीं सोचा और वारदात को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन

सैम-सोफिया ने की थी लव मैरिज

wife killed husband for her extra marital affair in Australia
व‌िवाह - फोटो : marriage

'द हफ्फिंगटन पोस्ट' के अनुसार सैम और सोफिया एक-दूसरे को बचपन से जानते थे और दोनों ने लव मैरिज की थी, जिसके बाद उनका एक बेटा भी हुआ। दोनों की मुलाकात चर्च में होती थी और वहीं से दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे।  रोचक बात है कि दोनों की शादी के लिए परिवार राजी नहीं थे, एक तरफ जहां सैम ने घर में शादी की जिद पकड़ ली थी, वहीं सोफिया ने जहर खाने की दी। दोनों के न मानने के बाद परिवार वालों ने दोनों की शादी करा दी।

शादी के कई सालों बाद इस जोड़े के बीच में अरुण कमलासनन नाम के युवक ने दस्तक दी। अरुण भी केरल का ही रहने वाला था और वह सोफिया को कॉलेज से जानता था। दोनों ने इलेक्ट्रिक्ल इंजीनियरिंग से साथ में डिग्री की थी और इसके बाद अरुण मेलबॉर्न में जा बसा था। अरुण के जाने के बाद सोफिया को भी मेलबॉर्न में नौकरी मिल गई, जहां उसने सैम से शादी की। 

सैम पर होने लगे थे जानलेवा हमले

wife killed husband for her extra marital affair in Australia
Murder

सैम को सोफिया और अरुण के बीच के रिश्तों के बार में पता चल गया और इसको लेकर पत्नी से झगड़े भी होने लगे। सैम पर एक रात कुछ लोगों ने जानलेवा हमला भी किया, इसमें उसकी जान तो बच गई, लेकिन उसे काफी चौटे भी आई।  इस बीच सैम जब केरल लौटा तो उसने अपने रिश्ते में आई खटास के बारे में माता-पिता को भी बताया। सैम ने कहा कि शायद इस सब में उसकी जान चली जाए और हुआ भी ऐसा। 

केरल से लौटने के महज तीन दिन बाद सैम की हत्या कर दी गई और उसे दिल का दौरा पड़ने का नाम दिया गया, लेकिन सच डेढ़ साल बाद सामने आया, जब पुलिस ने खुलासा किया कि उसकी पत्नी ने जहर देकर हत्या की है। सैम के पिता ने बताया कि देह संस्कार के तीन दिन बाद ही सोफिया अपनी नौकरी का हवाला देकर विदेश वापस चली गई। जहां उसने सैम की प्रोपर्टी और नकदी बेटे और अपने नाम कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed