फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   viral video: new video upload on website which is showing hate crime against indians

अमेरिका में हेट क्राइम जारी, भारतीयों के खिलाफ बने 'वीडियो' से सामने आई हकीकत

Wed, 08 Mar 2017 01:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Wed, 08 Mar 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
viral video: new video upload on website which is showing hate crime against indians
- फोटो : Buzzfeed

अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ फैले हेट क्राइम से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। अब एक इमिग्रेशन विरोधी वेबसाइट ने इसका खुलासा किया है, जिसने एक वीडियो को अपलोड करके भारतीय समुदाय की चिंता और बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


हेट क्राइम की सनक से जुड़े एक शख्स ने भारतीय परिवारों का छुप कर वीडियो बनाया, जिसमें वो कह रहा है कि देखिए कैसे 'भारतीय भीड़' ने मिडवेस्ट इलाके को बर्बाद कर दिया है। करीब 2.50 मिनट के वीडियो को एक वेबसाइट 'अमेरिकन आईटी जॉब्स डॉट ओआरजी' पर अपलोड किया गया है।
विज्ञापन


बजफीड की खबर के मुताबिक इस शख्स का नाम स्टीव प्शूयर है, जिसने वीडियो को 'वेलकम टू कोलंबस ओहायो सबअब्र्स-लेट्स टेक ए वॉक टू इंडियन पार्क' के टाइटल दिया है। वीडियो में उसने कहा कि भारतीयों ने मिडवेस्ट को बर्बाद कर दिया है। सवाल है कि उन अमेरिकी लोगों का क्या, जो इस मध्य और उच्च मध्य वर्गीय इलाकों में रहते हैं। यह सारा धन कहां से आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली स्लाइट में देखें खबर से जुड़ा वीडियो..

भारतीयों ने अमेरिकी लोगों की नौकरियां छीन ली हैं!

viral video: new video upload on website which is showing hate crime against indians

आईटी में अमेरिकियों की नौकरी को लेकर इंजीनियर ने नाराजगी जताई। उसने कहा कि अच्छा या बुरा की बात नहीं है, लेकिन उन अमेरिकी लोगों को चिंता है जो यहां काम करते थे। भारतीयों ने अमेरिकी लोगों की नौकरियां छीन ली हैं।

अमेरिका के तौर तरीकों को अपनाने पर उसने कहा कि पिछले साल तक भारतीय क्रिकेट खेला करते थे, लेकिन अब ये वॉलीबॉल खेलने लग गए हैं। दरअसल, जिस पार्क में इस वीडियो को फिल्माया गया है, उसमें उस दौरान भारतीयों को बच्चे खेल रहे हैं।

वीडियो में यह व्यक्ति कहता है, ‘‘मैं यह नहीं कह रहा हूं कि यह अच्छा है या बुरा। मैं उन लोगों के बारे में चिंतित हूं जिनकी यहां नौकरियां थीं और जो यहां काम करते थे।’’ प्यूशर ने कहा कि पिछले साल तक भारतीय लोग क्रिकेट खेला करता थे और अब वे वॉलीबॉल खेल रहे हैं, ‘अमेरिकी जीवनशैली की तरफ गमन कर रहे हैं।’ उसने कहा, ‘‘बड़ी संख्या में नौकरियां छीन ली गई हैं।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed