फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   USA president Donald trump is facing sexual assault allegations

US प्रेसिंडेंट डोनाल्ड ट्रंप पर फिर भद्दे आरोप, महिला सीनेटरों ने कहा अकेले में किया ऐसे काम

Wed, 13 Dec 2017 05:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Wed, 13 Dec 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
USA president Donald trump is facing sexual assault allegations
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक बार फिर सनसनीखेज आरोप लगे हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की 54 महिला सीनेटरों ने हाउस कमेटी ऑन ओवरसाइट एंड गवर्मेंट रिफॉर्म्स के चेयरमैन एवं रैंकिंग मेंबर को इस बारे में चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन


चिट्ठी में लिखा है कि, 'राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ कई महिलाओं ने आरोप लगाए हैं। हम इसकी अनदेखी नहीं कर सकते। राष्ट्रपति पर लगे आरोपों की जांच होनी चाहिए।' इसके पहले भी यौन उत्पीड़न के आरोपों में कुछ सीनेटरों ने इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के बचाव में व्हाइट हाउस

USA president Donald trump is facing sexual assault allegations
डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस्टेन गिलीब्रांड ने सोमवार को ट्वीट कर ट्रम्प के इस्तीफे की मांग की है। ट्रम्प के खिलाफ पिछले साल राष्ट्रपति चुनावों के दौरान 16 महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इनमें से तीन महिलाओं ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके संसद की कमेटी से जांच की मांग की थी। 

राष्ट्रपति के बचाव में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा कि राष्ट्रपति ने इन आरोपों को सीधे तौर पर खारिज किया है। सैंडर्स ने कहा, 'ट्रम्प के राष्ट्रपति चुने जाने से पहले की यह घटना है और इस देश के लोगों ने निर्णायक चुनाव में राष्ट्रपति ट्रम्प का समर्थन किया। हम मानते हैं कि इन आरोपों का जवाब ट्रम्प को चुनने की प्रक्रिया में दे दिया गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed