फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   recruits forced to rape each other in australian defence force

ऑस्ट्रेलिया: आर्मी में भर्ती हुए नए लड़कों का किया जाता है बलात्कार

Wed, 22 Jun 2016 06:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Jun 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
recruits forced to rape each other in australian defence force
- फोटो : AFP

ऑस्ट्रेलिया की सेना में भर्ती हुए किशोरों का जबरन एक-दूसरे से बलात्कार कराया गया। जवानों की दी जाने वाली शुरुआती ट्रेनिंग में ऐसी घृणित हरकत की गई। इस मामले में मंगलवार को आम सुनवाई हुई जिसमें किशोरों के यौन शोषण से संबंधित रिपोर्ट पेश की गई।

विज्ञापन


बाल यौन शोषण पर काम करने वाली ऑस्ट्रेलियाई संस्‍था रॉयल कमिशन ने इससे पहले चर्चों, खेल संस्‍थानों और मनोरंजन उद्योग में बच्चों के यौन शोषण पर रिपोर्ट पेश करने के बाद अब सुरक्षा संस्‍थानों में किशोरों के यौन शोषण की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियन डिफेंस फोर्स (एडीएफ) में बाल यौन शोषण की जांच कर रहे अधिकारियों ने पाया कि यहां भर्ती होने वाले किशोरों का बड़े पैमाने पर यौन शोषण किया जा रहा है। घटना के सामने आने के बाद जांच अधि‌कारियों ने 111 पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी और आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉयल कमिशन के अधिकारियों ने बताया कि सेना भर्ती होने वाले 16-17 साल के किशोरों का शुरुआती छह महीने की ट्रेनिंग में बलात्कार किया जाता है। कई बार तो इन्हें एक दूसरे का रेप करने के लिए मजबूर किया जाता है।

जवानों के साथ होने वाली क्रूरता सुनकर शर्मा रहे अधिकारी

recruits forced to rape each other in australian defence force

अध‌‌िकारियों ने बताया कि कुछ आर्मी कैंपों से 50 ऐसे पीड़ित युवक मिले हैं जो अपने साथ हुए यौन शोषण का सबूत देने को तैयार हैं।

रॉयल कमिशन ने मामले में पाया कि एक अजीब और भृष्ट परंपरा के तहत सेना में भर्ती होने वाले नए लड़कों का यौन शोषण किया जाता है। यह यौन शोषण भर्ती होने वालों के सीनियर यानी कुछ पुराने जवानों द्वारा किया जाता है।

कई बार नए लड़कों निजी अंगों में टूथपेस्‍ट और जूतों की पॉलिश भी लगाई जाती है। रिपोर्ट के अनुसार, कभी-कभी शख्त ब्रश लगाई जाती है और उनके जननांगों को पकड़ा जाता है। बताया जा रहा है कि नए जवानों के साथ ऐसा होना तो आम बात है। लेकिन सबसे खतरनाक बात यह है कि जवानों के साथ आप्राकृतिक सेक्स भी किया जाता है।

जांच अधिकारी स्टेवार्ट ने कहा है कि पीड़ितों ने यौन शोषण के जितने प्रकार बताए हैं उन्हें सुनना भी डरावना और शर्मनाक है। इसके अलावा किशोरों को सिर को शौचालय की बाल्टी में सिर घुसाकर ऊपर से पानी डाला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed