{"_id":"5ba91098867a55019d6178da","slug":"pakistan-man-beheads-daughter-her-boyfriend-for-honour","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने प्रेमी से मिलने गई लड़की, पिता ने ही काट दिया दोनों का गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपने प्रेमी से मिलने गई लड़की, पिता ने ही काट दिया दोनों का गला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 24 Sep 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में ऑनर किलिंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में पिता और चाचा ने मिलकर 18 साल की बेटी का उसके प्रेमी के साथ सिर कलम कर दिया। अपने प्रेमी से मिलने पर बेटी समेत उसके 21 साल के ब्वॉयफ्रेंड को लड़की के पिता और चाचा ने मिलकर पहले रस्सी से बांध दिया, फिर बारी-बारी दोनों के सिर काट दिए। पुलिस ने दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है और जिस हथियार से दोनों का कत्ल किया वो बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले महीने ही पंजाब प्रांत में एक और ऑनर किलिंग का मामला दर्ज किया गया है। जिसमें एक 17 साल की लड़की को उसके प्रेमी संग गोली मार दी गई थी। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग के मुताबिक हर साल लगभग 1,000 महिलाएं और लड़कियों की इसी तरह हत्या कर दी जा रही है।
विज्ञापन
आयोग का कहना है कि अवैध संबंध रखने और परिवार की सहमति के बिना शादी करने के चलते महिलाएं मारी जा रही हैं। आयोग के मुताबिक ज्यादातर महिलाएं अपने भाइयों और पतियों द्वारा मारी गई हैं।
विज्ञापन