फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   mothers boyfriend raped daughter over six years with her help in 

बेटी के अंदर छिपे राक्षस को निकालने के नाम पर अंधविश्वासी मां ने बॉयफ्रेंड से करवाया रेप 

Fri, 23 Feb 2018 03:07 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Feb 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
mothers boyfriend raped daughter over six years with her help in 
आरोपी मां
एक मां ने अपनी बेटी को जिंदगी भर का ऐसा दुख दिया है, जिसे वह शायद ही कभी भूल पाएगी। जब बेटी महज 8 साल की थी तब मां ने अंधविश्वास के नाम पर उसका बॉयफ्रेंड से रेप करवाया। हालांकि, मां को 14 साल की जेल पर भेज दिया गया है। जेल जाने से पहले मां ने दलील दी कि बेटी के शरीर के अंदर राक्षस छुपा था और उसे विश्वास था कि ऐसा करने से राक्षस बाहर निकल जाएगा।
विज्ञापन


आर्श्चयजनक है कि यह सब कई सालों तक चलता रहा। 'द सन' की जानकारी के मुताबिक घटना अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स की है। आरोपी महिला का नाम सेलेना बीट्रिज सोसा और उसके बॉयफ्रेंड का नाम सेरीओ एडुआर्डो गिमेनेज है। करीब 6 साल तक चली इस दरिंदगी के दौरान पीड़िता गर्भवती भी हो गई और मां ने उसे साउथ अमेरिका के पैराग्वे भेज दिया। 
विज्ञापन


पीड़िता बोली अक्सर नशे में रहता था आरोपी

रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता फिलहाल 17 साल की है, जिसने अपने साथ हुई दर्दनाक आपबीती को बयां करते हुए कई खुलासे किए। उसने बताया कि मां का बॉयफ्रेंड अक्सर नशे में रहता था। एक दिन उसने मां से कहा कि उसके अंदर राक्षस है, जिसे निकालने के लिए ऐसा करना बहुत जरूरी है। पीड़िता ने कहा कि मां ने उसी झूठी दलील का विश्वास कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक रात जब वह 8 साल की थी तो बॉयफ्रेंड ने उसे जगाया और रेप किया। इसके बाद गिमिनेज ने पीड़िता से कहा कि उसे अब ऐसा कई बार करना होगा। कभी कभी वह पीड़िता को कह कर रखता था कि आज उसे सोना नहीं है और फिर उसके साथ घिनौनी हरकत को अंजाम देता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed